Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
क्या फ्रिज में रखा खाना स्वास्थ्य के लिये अच्छा है?
गर्मी के मौसम में फ्रिज का महत्व और भी बढ़ जाता है। ठंडा पानी, शर्बत, आइसक्रीम, दूध को फटने से बचाने या खाने को सुरक्षित रखने में इससे बहुत सहायता मिलती है। साथ ही फल और सब्ज़ियों को भी हम तारो ताज़ा रख सकते हैं। फ्रिज को ऐसे करें साफ
लेकिन यह बात भी सही है कि किसी भी चीज़ की अति बुरी होती है। फ़्रिज घर में मौजूद है इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि हम उसमें खाने पीने की चीज़े रखें और सालों के लिये भूल जाएँ। ज्यादा समय या दिन का रखा भोजन भी फ़्रिज में खराब हो सकता है। फ्रिज से बदबू आए तो आजमाएं यह उपाय
इसलिए हमे यहाँ जानना बहुत जरुरी है कि हम फ़्रिज में क्या रखें और कितनी देर के लिए। तो आईये जाने कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें।

फ्रिज में रखा खाना और स्वास्थ
जब आप ताज़ा खाना बनाते हैं उसके कुछ देर बाद से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, बस फ्रिज में खाना रखने से यह खाना देर में खराब होता है। लेकिन यह क्रिया रुकती नहीं है।

ताज़ा पका हुआ भोजन खाएं
हमेशा ताज़ा पका हुआ भोजन करें। उतना ही खाना बनाये जितना सब खा सके और भोजन बचे नहीं।

अगर भोजन बच जाए तो
अगर पकाया हुआ भोजन बच जाता है तो, उसे दो घंटे के अंदर ही फ्रिज में रख दें। इससे वह खराब होने से बचेगा।

संदेह में कभी ना रहें
जब बैक्टीरिया खाने की चीज़ों को खराब करने लगता है तो कई बार हम यह नहीं पता लगा पाते हैं कि भोजन ख़राब है या नहीं, क्योंकि उसके स्वाद और महक में कोई फर्क नहीं पढ़ता है। इसलिए अगर भोजन ज्यादा समय का हो गया है तो बिना किसी संदेह के उसे फेक दें

भोजन का क़िस्म
हर खाने के अपने रख रखाव होते हैं। जैसे कच्चा मांस और चिकन को आप फ्रिज में एक से दो दिन के लिए रख सकते हैं। लेकिन पके हुए को आप तीन से चार दिन के लिए रख सकते हैं। वैसे ही दूध के साथ भी है दूध को एक से दो दिन के अंदर ही खत्म कर देना चाहिए।

स्टोरेज एरिया
फ्रिज में विभिन्न भागों में अलग अलग तरह के सामान रखे जा सकते हैं। जैसे पीछे का भाग बहुत ठंडा होता। इसलिए पका हुआ भोजन पीछे रखना चाहिए और सॉस, अचार, और नमकीन सामने की तरफ रखें।



Click it and Unblock the Notifications