Latest Updates
-
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'!
आने वाली मूवी के लिये प्रियंका ने घटाए 20 दिन में 7 किलो वजन
बॉलीवुड में काम करना इतना आसान नहीं है जितना दूर से दिखाई देता है। फिल्मी सितरों को मूवी के किरदारों के हिसाब से अपना वजन घटाना और बढ़ाना पड़ता है, जो कि सही ढंग से ना किया गया तो काफी रिस्की हो सकता है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म दिल धड़कने दो, के लिये 20 दिनों में 7 किलो तक का वजन घटा लिया।
प्रियंका ने अभी फिल्हाल में ही बॉक्सर मैरी कॉम पर बनी फिल्म के लिये काफी महनत की थी। बताया जाता है कि इस किरदार के लिये भी प्रियंका को मसल्स बनाने के अलावा वेट भी लूज करना पड़ा था। प्रियंका इस रोल के लिये एक साल से बॉक्सर झरना सांघवी के साथ बॉक्सिंग के गुण सीख रही थीं।

डराने वाली बात यह है कि इतना वजन घटाने के बाद अब प्रियंका को फिर से 7 किलो वजन केवल 20 दिनों में घटोने को बोल दिया गया था। प्रियंका की बॉक्सर ट्रेनर, झरना ने कहां कि यह आम लोगों के लिये काफी रिस्की साबित हो सकता है, लेकिन बॉक्सरों के लिये इतने कम दिनों में इतना सारा वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
बॉक्सर को अगर सही वेट ट्रेनिंग की सलाह दी जाए और उनकी डाइट तथा कुछ एक्टिविटी जैसे, रस्सी कूद और दौड़ आदि पर ध्यान दिया जाए तो वह भी असानी से वजन कम कर लेते हैं। यही काम प्रियंका ने भी किया।
प्रियंका ने वजन घटाने के लिये प्रोटीन रिच डाइट लेनी शुरु कर दी और कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल ही बंद कर दिया। रेगुलर व्यायाम के साथ ही 30 मिनट की दौड़ करना उनका रूटीन बन चुका था। जोया अख्तर की इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ रनवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर और फरहान अख्तर भी शामिल हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications