Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके टेलेंट को लोग कम और उनके बढे़ हुए वजन को लोग ज्यादा देखते हैं। लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा पहले जैसी नहीं रहीं, उन्होनें अपना मोटापा काफी हद तक कम कर लिया है और अब वे देखने में करीना और कटरीना से कम नहीं लगती। सोनाक्षी अब काफी स्लीम-ट्रीम हो चुकी हैं। जब सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म की थी, तब भी उन्होनें पूरे 30 किलो वजन घटाए थे, मगर अब वे और भी पतली होना चाहती हैं।
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने कम वजन के बारे में बोलते हुए कहां कि, "ऐसी काया पाना आसान नहीं था। मैं जिम से नफरत करने वालों में से हूं। मुझे जिम से एलर्जी है। मैं इससे दूर भागना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से अगर मैं एक बार किसी चीज पर आप ध्यान लगाती हूं तो उसे पाकर रहती हूं और मेरे ख्याल से, मैंने वही किया। " जानिये अर्जुन कपूर ने कैसे घटाए 50 किलो?
एक खूबसूरत फिगर पाने के लिये सोना जिम में काफी महनत करती हैं। तो अगर आपको भी जानना है कि सोनाक्षी ने अपना वजन कैसे घटाया तो जरुर देखें हमारा यह लेख

वर्कआउट
सोनाक्षी सुबह सुबह वेट लॉस ट्रेनिंग करती हैं। उनका वजन जल्दी घटे इसके लिये वह हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करती है।

डाइट ब्रेकफास्ट
सोनाक्षी अपने ब्रेकफास्ट में कार्नफ्लेक्टस और दूध या फिर वीट ब्रेड टोस्ट खाती हैं। कभी कभार वे कार्न भी खाती हैं, जिससे उन्हें ढेर सारा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलता है।

सुबह के समय
सोनाक्षी 11 बजे भूख लगने पर कुछ ड्राई फ्रूट और ग्रीन टी पीती हैं। ग्रीन टी से उनका वेट लॉस जल्दी होता है और साथ में त्वचा भी अच्छी रहती है।

लंच
रोटी और सब्जी, फ्रेंच सैलेड खाती हैं। इससे वेट लॉस होता है औार पूरा पेट भी अच्छी तरह से भर जाता है।

शाम का नाश्ता
सोनाक्षी या तो बाउल भर कर फल खाती हैं या फिर केवल एक कप ग्रीन टी पीती हैं।

डिनर
स्वस्थ शरीर और पेट का स्वास्थ्य हमेशा बना रहे इसके लिये सोनाक्षी डिनर सोने के 4 घंटे पहले ही कर लेती हैं। वे चावल, दाल, सब्जी और सालाद खाती हैं।

हॉट योगा
यह वेट लॉस करने के लिये एक बेस्ट एक्सरसाइज है। वे हफ्ते में तीन दिन हॉट योगा करना पसंद करती हैं। वह 40 डिग्री के तापमान पर नियमित रूप से योग करती हैं।

पानी
पूरे दिन सोनाक्षी खूब पानी पीती हैं। इससे उनका शरीर डीहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता और इम्यून सिस्टम अच्छा काम करता है। साथ में वे दिनभर एक्टिव बनी रहती हैं। साथ ही पानी पीना उनके भूख को काबू में रखता है।

ग्रीन टी
वेट लूज करने के लिये वे ग्रीन टी पीती हैं क्योंकि इसमें बहुत ही पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि तुरंत ही वेट को कम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
