Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर बैठे महिलाएं कर सकती हैं ये आसान व्यायाम
आज कल पूरी दुनिया फिट रहने के लिये एक्सरसाइज करना पसंद करती है। लेकिन कई लोगों के पास जिम जाने या सुबह पार्क में जा कर दौड़ लगाने का समय नहीं होता। महिलाएं उनमें से हैं जो घर का काम करने की वजह से अपनी सेहत पर खास ध्यान नहीं दे पातीं। अगर आप महिला हैं और आप भी मोटापे से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली व्यायाम बताएंगे जो आप घर पर आराम से कर सकती हैं। मोटापा कम करने वाले योग आसन
इन व्यायाम को आपको लगातार अपने रूटीन में शामिल करने होंगे, तभी जा कर आपको फायदा दिखेगा। इन व्यायामों से आप अपने शरीर के उन एरिया पर फोकस कर सकती हैं, जहां पर चर्बी कुछ ज्यादा है। तो देर किस बात की है, टोन होने के लिये तैयार हो जाइये। आयइे जानते हैं उन 10 व्यायामों के बारे में जिन्हें आप घर पर कर सकती हैं।

साइड प्लैंक
अच्छी बॉडी पाने के लिये साइड प्लैंक एक्सरसाइज प्रभावी होती है। इस व्यायाम से शरीर के अलग अलग अंगो पर प्रभाव पड़ता है साथ ही इससे फैट बर्न होता है। साइड प्लैंक को कंधे, सीने और पेडू की मासपेशियां मजबूत करने और चर्बी जलाने के लिये किया जाता है।

पुश अप
पुश अप करने से महिलाओं के स्तन आकार में आते हैं और उनके कंधे मजबूत बनते हैं।

प्लाई
यह व्यायाम स्क्वैट्स एक्सरसाइज की ही तरह है। इस व्यायाम से जांघों और नितम्ब एरिया के पास का फैट बर्न होता है।

एक्सरसाइज बॉल
इससे शरीर को टोन करने में मदद मिलती है। ऐसे कई सारे व्यायाम हैं जो इस एक्सरसाइज बॉल पर आसानी से किये जा सकते हैं।

तैराकी
तैराकी शरीर के पूरे अंग के लिये अच्छी मानी जाती है। इससे हमारी हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

तेज दौड़ना
इसे करने का अच्छा तरीका है कि आप पहले 100 मीटर दौड़ लगाइये और 25 मीटर चलिये। ऐसा आपको 6-7 बार करना होगा। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

बर्पी
बर्पी से आप काफी जल्दी वजन घटा सकती हैं।

नौकाआसन
यह व्यायाम बैठ कर किया जा सकता है। इसे कर के आप पेट के अगल बगल, जांघ और नितम्ब के फैट को बर्न कर सकती हैं।

क्रंच
अगर आपको पेट की चर्बी कम करनी है, तो दिन में कम से कम 40 क्रंच जरुर करें।

एरोबिक्स
महिलाओं के लिये एरोबिक्स सबसे बढियां व्यायाम माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
