Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यह इंडियन डाइट कर सकती है आपका वजन कम
कई भारतीय अपने वजन से इतने परेशान हैं कि वह दिन-दिन भर भूखे रह जाते हैं। क्रैश डाइट और वजन कम करने वाली दवाइयों पर निर्भरता कोई अच्छी बात नहीं है। अगर वजन कम करना ही है तो अच्छे से खाइये पर सही आहार खाइये। लोग अक्सर यह धारणा बना लेते हैं कि भारतीय आहार में बहुत ज्यादा फैट और कैलोरी होती है, जिसको खाने से उनका मोटापा बढता है।
पर साथियों ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप सही आहार चुन कर खाएंगे तो आप हफ्तेभर में कई किलो चर्बी बर्न कर लेगें। मोटापे को दूर करने के घरेलू उपचार
यहां पर कुछ भारतीय आहार बताए जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें, जिससे आपकी चर्बी जल्दी जल सके। देखिये इन आहारों को...

ब्राउन राइस
कई लोग डाइट करते वक्त चावल को बड़ा मिस करते हैं। लेकिन आप वजन कम करते वक्त 1 कप ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। यह काफी ज्यादा हेल्दी होता है और वाइट राइस से कहीं ज्यादा अच्छा भी।

सब्जियां
आलू और बैंगन को छोड़ कर आप कोई भी सब्जी खा सकते हैं क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा कैलोरीज होती हैं।

दाल
इनमें प्रोटीन के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल को घटाने की छमता भी होती है। इसे अपने खाने मे जरुर शामिल करें।

साबुत अनाज
अनाज में ढेर सारा फाइबर और लो फैट होता है। इसमें साथ ही इसमें प्रोटीन, मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आदि भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

ठंडे फल
ठंडे फल जैसे खीरा या ककड़ी आदि में काफी सारा पानी होता है, जिसको खाने से पेट भर जाता है। यह वजन घटाने की अच्छी सब्जी भी है।

मसालेदार सामग्री
भारतीय खाने में मसाले का काफी प्रयेाग होता है। आपको अपने खाने में लौंग, जीरा, अदरक, राई, हल्दी और काली मिर्च जरुर शामिल करनी चाहिये।

मछली
अपने खाने में मछली को भी जगह दें। इसे खाने से आपको ओमेगा 3 फैटी एसिउ और प्रोटीन मिलेगा जिससे वजन कम होने लगेगा।

मेवे और बीज
वजन घटाने के लिये बादाम, अखरोट और कद्दू तथा फ्लैक्स सीड खाएं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और वेट कम करता है।

लहसुन
लहसुन शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी ठीक रहता है। अगर वेट कम करना हो तो आपको लहसुन का प्रयोग करना चाहिये।

ओट्स
ओट्स मे काफी ज्यादा फाइबर होता है जिससे पेट भर जाता है। यह कैलोरी को भी बर्न करता है इसलिये इसे रोज सुबह खाएं।

रागी
रागी की रोटी या रोगी को पीस कर पियें। इससे आप दो हफ्तों में वजन पर नियत्रंण कर सकते हैं।

जूस
3 हफ्तों तक अगर आप जूस पर निर्भर रहेंगे तो आपका वजन तुरंत ही कम हो जाएगा। हरी सब्जियों का जूस जैसे पालक, नमक और दही मिला कर बनाएं और पियें।



Click it and Unblock the Notifications
