Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेहत बनाने की जगह सेहत बिगाड़ सकते हैं ये चमकने वाले फल
(आईएएनएस/आईपीएन)। अक्सर बाजारों में आप फल खरीदते वक्त शायद ही इस बात पर ध्यान देते होगें कि वहां पर बिक रहे फल कितने ज्यादा चमक रहे होते हैं। कुछ फल तो ऐसे चमकते हैं कि मानों शीशा। पहले तो सेब ही एक ऐसे फल हुआ करते थे, जो सबसे ज्यादा चमकदार होते थे। मगर अब तो इनकी लिस्ट थमने का नाम ही नहीं ले रही है! जरुरी पढ़े- खाने में मिलावट को पहचानने के आसान तरीके
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अक्सर फलों को चमकाया जाता है। बाजार में बिक रहे ये फल कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दें! फलों में चमक लाने के लिए वार्निश जैसे रसायनों का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। कार्बेट पाउडर का भी व्यापारी धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो इससे मानव शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ती जाती है और यह लीवर व किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है।

चिकित्सकों के अनुसार, शरीर में फल व जूस ही मिनरल पहुंचाते हैं। दुकानदार खुलेआम फलों को चमकाने की चाह में उस पर पालिश तथा पकाने के लिए कार्बेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जाहिर है कि अगर इसे बिना धुले खाया गया तो खाने वाले की सेहत बनने के बजाय बिगड़ेगी।
ऐसे फलों के खाने से इसमें मौजूद केमिकल शरीर के अंदर जाकर शरीर के आर्गन को खराब कर सकते हैं। खासकर सबसे ज्यादा केमिकल युक्त फलों के सेवन से लीवर खराब हो जाता है। बाद में इसका प्रभाव शरीर के और हिस्सों मे पड़ने लगता है। खतरनाक हैं बाजार में बिक रहे आम
वरिष्ठ चिकित्सक डा. विजय शुक्ला कहते हैं कि फलों को घर लाकर खाने से पहले खूब अच्छी तरह से धोएं और उसके बाद ही इस्तेमाल करें। बिना धोए फलों को खाने से उस पर लगा हुआ वार्निश या अन्य हानिकारक तत्व शरीर में जाकर अंदरूनी अंगों को क्षति पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फल खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कार्बाइड से पके फल न खरीदें। ऐसे फलों की ऊपरी सतह के साथ इसके अंदर के तत्व भी नुकसानदेह होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
