Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिये ये 20 सेलेब्रिटीज कैसे रखते हैं खुद को फिट
हम में से अधिकतर लोग वजन कम करने और फिट रहने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन सेलेब्रिटीज हमसे एक कदम आगे हैं। मोटापा दूर रखने और छरहरी काया पाने के लिए बॉलीवुड की सुंदरियाँ कुछ भी करने को तैयार हैं।
हम आपको बता रहे हैं कि ये बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ अपने फिगर को बनाए रखने के लिए क्या क्या तरीके अपनाती हैं। इन्हें देखकर आपको भी वजन कम करने और स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलेगी।
READ: सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
व्यायाम के साथ ये सेलेब्रिटीज फिट रखने के लिए सही खान-पान पर बहुत ध्यान देती हैं। सही खाना, समय पर खाना और उचित मात्रा में खाना ये अपने आपको शेप में रखने के लिए इन सेलेब्रिटीज का पहला नुस्खा है।
इसके अलावा इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ये जिस तरह की एक्सरसाइज करती हैं वह भी इनको मनचाहा शारीरिक गठन प्राप्त करने में मदद करता है।
READ: ऐसे फिट रहते हैं हमारे ऋतिक, अक्षय और जॉन
यदि आप भी इनकी तरह बनना चाहती हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही सेक्रेट्स । इन्हें इसे ध्यान से पढ़ें और अपनी पसंदीदा अभिनेत्री जैसी काया पाने के ये तरीके अपनाएं।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी वेट ट्रेनिंग, योगा, कार्डियो सभी करती है। इन तीनों से आप नितंबों, जांघों और भुजाओं का मोटापा कम कर सकते हैं।

तापसी पन्नू
भुजाओं और कंधों पर ध्यान देते हुये वजन उठाना फैट कम करने का एक अच्छा तरीका है।

सोनम कपूर
सोनम को पिलेट्स करना पसंद है, इससे पूरा शरीर शेप में रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

श्रद्धा कपूर
बॉक्सिंग भी एक अच्छा तरीका है जिसे कई सेलेब्रिटीज वजन कम करने और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए करती हैं।

शिल्पा शेट्टी
कंधों और शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए बार्बेल एक्सरसाइज अच्छी है। शिल्पा शेट्टी ने इससे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को शेप में बनाया हुआ है।

रानी मुखर्जी
योगा मानसिक और शारीरिक रूप से एक अच्छा व्यायाम है। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्रियाँ योगा करती हैं।

मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी ट्रेडमिल पर 20 मिनट तक व्यायाम करती हैं और इसके बाद वे योगा भी करती हैं।

करीना कपूर और सैफ आली खान
जैसा कि बताया गया है कि कई सेलेब्रिटीज फिट रहने के लिए योगा करती हैं। इसके अलावा कपल्स को एक साथ योगा करने की सलाह भी दी जाती है। आपने नग्न योगा के बारे में भी सुना होगा।

कंगना रनौत
अधिकतर बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिम जाती हैं। कंगना मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन कम करने के लिए स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग करती है।

जैक्लीन फर्नांडीस
जैक्लीन फर्नांडीस योगा और पिलेट्स करना पसंद करती है। इन दोनों तरह की एक्सरसाइज से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है और शरीर को मजबूती मिलती है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका जिम में हिप्स और आर्म्स से सबंधित व्यायाम करने पर फोकस करती है।

बिपासा बसु
बिपासा बसु फ़िटनेस के प्रति जागरूक है। वे अच्छा आहार लेने के साथ ही जिम में भी बहुत पसीना बहाती हैं। बिपासा अपनी जांघों, कंधों और पेट को शेप में रखने के लिए हार्ड वर्क करती है।

सोनल
सोनल जिम में वर्क आउट करना पसंद करती है। सोनल कार्डियो अधिक करती है जिसमें वेट लिफ्टिंग, डंबल्स और बार्बेल्स आदि शामिल हैं।

शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन जिम में नियमित रूप से वर्कआउट करती है। वेट लिफ्टिंग उनका मुख्य व्यायाम है।

शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी भी अपनी बहन शिल्पा की तरह जिम में खूब पसीना बहाती है। शमिता अपनी आर्म्स की टोनिंग और कमर का वजन कम करने पर ज्यादा फोकस करती है। शमिता फैट कम करने के लिए वेट लिफ्टिंग और एब्डोम्नल स्ट्रेच ज्यादा करती हैं।

आलिया भट्ट
आलिया पर्फेक्ट शेप पाने के लिए वेट ट्रेनिंग और कार्डियो व्यायाम करती है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ भी जिम में हार्ड वर्क करती है। वे शरीर के ऊपरी हिस्से और टोरसो पर ज्यादा ध्यान देती हैं। इसके अलावा वे फिट रहने के लिए केबल और एक्सरसाइज बॉल का भी इस्तेमाल करती हैं।

जरीन खान
जरीन खान जैसा फिगर पाने के लिए आपको रोज एक घंटे केटल बैल और बार बैल करनी होगी।

सराह जान
दियास सराह अपने कंधो को फिट और स्ट्रॉंग करने पर ज्यादा ध्यान देती है। उनके जैसी बॉडी के लिए 3 सेट डंबल लिफ्टिंग सप्ताह में 3 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications