Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सूरजमुखी के बीज हैं स्वास्थ्य का खजाना, जानें इनके लाभ
सूरजमुखी के बीज खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इनके बीजों में काफी सारा विटामिन ई तथा अन्य खनिज पदार्थ होते हैं, जो सिर से ले कर पांव तक फायदा पहुंचाते हैं। इन दिनों लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिये अलसी, कद्दू, तिल और सूजरमुखी के बीजों का सेवन करने लग गए हैं।
क्या आप जानते हैं नीम के बीज से होने वाले ये 10 फायदे
ये बीज न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इन्हें खाने से पोषण भी मिलता है और यह पेट भी भरते हैं। सूरजमुखी के बीज आज कल सभी फूड स्टोर्स में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
सेहत का खजाना सौंफ
सूरजमुखी के बीजों को खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल घटता है, त्वचा में निखार आता है तथा बालों की भी ग्रोथ होती है। आइये जानते हैं सूरजमुखी के बीज खाने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ
इनके बीजों में विटामिन सी होता है जो कि दिल की बीमारी को दूर रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल को खून की धमनियों में जमने से रोक कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा टालता है। एक चौथाई कप सूरजमुखी बीज 90 प्रतिशत तक का डेली विटामिन ई प्रदान करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए
इनमें मोनो और पोलीसैच्युरेटेड फैट्स होते हैं, जो कि एक अच्छे फैट माने जाते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करते हैं। इसके अलावा इनमें ढेर सारा फाइबर भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।

पेट ठीक रखे
बीज में काफी सारा फाइबर होता है जिससे कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है।

कैंसर से बचाव
इसमें विटामिन ई, सेलियम और कॉपर होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रिसर्च दृारा कहा गया है कि यह पेट, प्रोस्ट्रेट और ब्रेस्ट कैंसर से रक्षा करता है।

त्वचा निखारे
सूरजमुखी के बीज का तेल त्वचा की नमी बनाए रखने के रूप में के रूप में अच्छी तरह से यह बैक्टीरिया के खिलाफ की रक्षा में मदद करता है.

हड्डी बनाए मजबूत
इसमें मैग्नीशियम की भी अधिक मात्रा होती है, जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही यह हड्डियों के जोड़ों में लचीलापन तथा मजबूती लाता है। गठिया और सूजन के लिये इसमें मौजूद विटामिन ई काफी लाभदायक है।

एक्ने और त्वचा संबन्धित रोग दूर करे
सूरजमुखी बीज के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो कि त्वचा को बैक्टीरिया से बचा कर एक्ने होने से रोकते हैं। यह भी माना जाता है कि सूरजमुखी तेल एक्जिमा और डर्मेटाइटिस की बीमारी से बचाता है।

दिमाग के लिये अच्छा
यह आपके दिमाग को शांत रखता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिमाग की नसों को शांत करता है तथा स्ट्रेस और माइग्रेन से छुटकारा दिलाता है।

हेयर ग्रोथ
जिंक से भरे ये बीज आपके बालों को बढाएंगे। हांलाकि अत्यधिक जिंक के सेवन से बाल झड़ने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसमें मौजूद विटामिन ई, सिर में ब्लड सर्कुलेशन कर के बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
