Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान! भूल कर भी ना पियें ये 8 ड्रिंक्स नहीं तो बढ़ेगा मोटापा
क्या आप जानते हैं कि आपकी कैलोरी का पांचवा हिस्सा आपके द्वारा प्रतिदिन सेवन किये जाने वाले पेय पदार्थों से आता है? हाल के आंकड़ों के अनुसार व्यक्ति भोजन के साथ प्रोसेस्ड फ्रूट जूस और सोड़ा पीकर लगभग 2500 कैलोरी का सेवन करते हैं।
इससे आप न केवल अतिरिक्त कैलोरीज़ ग्रहण कर रहे हैं बल्कि आप धीरे धीरे अपने स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो यदि आप यह सोचकर हैरान हो रहे हैं कि आपका वज़न क्यों बढ़ रहा है, तो इसके लिए आपके द्वारा पीये जाने पेय ज़िम्मेदार हैं!
अध्ययनों के अनुसार फ़िजी पेय पदार्थ (गैस मिश्रित) आपको मोटा बनाते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य के लिए यदि फ़िजी ड्रिंक्स की तुलना में गुणकारी पेय जैसे कॉफ़ी, दूध और बीयर में अधिक मात्रा में कैलोरीज़ होती हैं?
आज बोल्डस्काय आपको ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताएगा जो वज़न बढ़ाते हैं और यदि आप इन पेय पदार्थों का सेवन रोक कर इनके स्थान पर पानी का सेवन शुरू करें तो आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पानी सबसे उत्तम पेय पदार्थ है।
यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है तथा इससे आप दिन भर फिर और एक्टिव महसूस करते हैं। अत: इन पेय पदार्थों के स्थान पर पानी का सेवन करना बुद्धिमानी है जो वज़न कम करने में भी सहायक है। आइए उन पेय पदार्थों के बारे में जानें जो आपको मोटा बनाते हैं!

कॉफ़ी
उस समय को याद करें जब आप कॉफ़ी बार में जाकर कोल्ड कॉफ़ी पीते थे। यह बहुत रोचक और स्वास्थ्यप्रद दिखता है परन्तु वास्तव में इस पेय में लगभग 900 कैलोरीज़ होते हैं। जब आप वज़न कम करने का प्रयत्न कर रहे हैं तब यह ठंडी और जमी हुई, शक्कर और क्रीम से भरी हुई कोल्ड कॉफ़ी अस्वास्थ्यकर पेय होती है।

दूध
दूध के सेवन से भी मोटापा बढ़ता है। हालाँकि आहारविज्ञ अनाज के साथ दूध के सेवन को उत्तम मानते हैं। दूध में केवल कैल्शियम ही नहीं होता बल्कि इसमें सैचुरेटेड फैट (संतृप्त वसा) भी होता है जो वज़न बढ़ने का एक कारण भी है।

प्रोसेस्ड ड्रिंक्स
प्रोसेस्ड जूस बिलकुल भी प्राकृतिक नहीं होते। इसमें बहुत अधिक मात्रा में शक्कर और अन्य स्वीटनर्स मिले होते हैं जो कैलोरीज़ को बढ़ाते हैं। प्रोसेस्ड जूस में फल की मात्रा केवल 3% होती है। यही कारण है कि ये स्वास्थ्य की दृष्टि से हितकारी नहीं हैं।

एनर्जी ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स आपको मोटा बनाते हैं! इन पेय पदार्थों में शक्कर, कैफीन तथा अन्य घटक प्रचुर मात्रा में होते हैं जो न केवल आपका वज़न बढ़ाते हैं बल्कि शरीर में कैंसर पेशियों को भी सक्रिय बनाते हैं। नियमित तौर पर एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन भी डायबिटीज़ का एक कारण हो सकता है।

बीयर
बीयर की एक बोतल में 250 कैलोरीज़ होती हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं तथा किसी भी प्रकार के पोषक तत्व नहीं होते। यही कारण है कि इसे पीने से आपका वज़न बढ़ता है।

सोडा
सोडे का अधिक मात्रा में सेवन करने से प्रतिरोधी प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। इसमें किसी भी प्रकार एक पोषक तत्व नहीं होते तथा बहुत अधिक मात्रा में सोडियम तथा आर्टिफिशियल स्वीटनर्स होते हैं जिससे वज़न बहुत जल्दी बढ़ता है। तीव्रता से वज़न बढ़ाने वाला यह पेय दांतों के लिए भी हानिकारक है क्योंकि यह एनामल को संक्षारित करता है तथा दांतों को कमज़ोर बनाता है।

शेक्स
क्या आप सोचते हैं कि शेक्स स्वास्थ्य के लिए हितकारी हैं? तो आपको बताएं कि इनसे ही सबसे अधिक मात्रा में फैट बढ़ता है। शेक्स में कई ऐसे घटक होते हैं जिनका सेवन करने से आप सुस्ती महसूस करते हैं। इनके सेवन से वज़न भी बढ़ता है।

स्पोर्ट ड्रिंक्स
ऐसा माना जाता है कि स्पोर्ट ड्रिंक्स आपको उर्जा प्रदान करते हैं ताकि आप अच्छा प्रदर्शन कर सकें। हालाँकि स्पोर्ट्स ड्रिंक्स आपको मोटा बनाते हैं क्योंकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में शक्कर और कार्बोहाइड्रेट होता है। अत: अच्छा होगा कि ऊर्जा और प्रदर्शन के लिए पानी का उपयोग किया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
