Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
मोटापा घटाने के लिये बदलें अपनी ये पांच गंदी आदतें
हर मोटा व्यक्ति सोंचता है कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, वह कल से अपनी डाइटिंग और एक्सरसाइज़ किसी भी हाल में शुरु कर देगा। लेकिन उसकी कुछ ऐसी गंदी आदतें होती हैं जो उसे कभी भी पतला होने नहीं देती।
READ: संकेत जो बताएंगे कि डायटिंग करना आपके बस की बात नहीं
अगर आप अपने खाने पीने पर कंट्रोल नहीं करते हैं, तो आप लाख कोशिश कर लें, आप कभी भी पतले नहीं हो सकते। बाजार जा कर कुछ भी खाने पीने की चीज़ उठा लाना और उसे दिन भर चबाते रहना, बहुत ही गंदी आदत है।
READ: मोटापा घटाने के लिये रात में जरुर करें ये 4 जरुरी काम
हमेशा याद रखें कि मोटापा ना सिर्फ बीमारी है बल्कि यह कई बीमारियों की जड़ भी है। अगर आप मोटापा घटाने के लिये तैयार हैं तो अपनी इन पांच आदतों को अभी से बदल लें नहीं तो आप कभी भी पतले नहीं हो पाएंगे और अपनी पुरानी पैंट को देख कर रोते रहेंगे।

बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत
बात चाहे ब्रेकफास्ट के सीरियल्स, पैक दही, चाय-कॉफी की, आपको रोजाना किसी न किसी चीज़ में मीठे की मात्रा जरुर मिलेगी। यही शुगर कैलोरीज़ शरीर में इकठ्ठा हो कर भारी चर्बी के रूप में बन जाती है। इसलिये बाजार से कोई भी चीज़ खरीदते वक्त उसके लेबल पर शुगर कंटेंट जरुर चेक कर लें।

डेली डेजर्ट खाना
आज कल लोगों को इतना मीठा खाने की आदत पड़ चुकी है उन्हें रोज खाना खाने के बाद कुछ मीठा चाहिये। लेकिन डेज़र्ट में काफी गुना शुगर होती है जिसको रात में खाने से मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है।

हर वक्त कुछ न कुछ खाते रहना
अगर आप ऑफिस में बैठ कर दिन भर कुछ ना कुछ खाती रहती हैं तो आपका पेट कभी अंदर नहीं हो सकता। पैकेट बंद स्नैक्स में काफी मात्रा में सोडियम, कार्बोहाइड्रेट् और शुगर होते हैं। अगर आपको स्नैक खाना ही है तो आप फाइबर या प्रोटीन से भरे घर के बने आहार खाइये।

रोजाना शराब पीने की आदत
रोज डिनर के साथ जो लोग शराब पीते हैं उनके पेट में सीधे तौर पर शक्कर जा रही है, जो उन्हें कभी पतला नहीं होने देगी। वहीं अगर आप अपनी इस आदत को थोड़ा काबू कर लें और कुछ दिनों में केवल एक बार शराब का सेवन करें तो आपका मोटापा पहले से भी और तेज घटेगा।

व्यायाम ना करना
अगर आप अपने शरीर को लगातार काम नहीं करवा रहे हैं और खा कर सोफे पर पड़े रहते हैं, तो आप कभी पतले नहीं हो सकते। बॉडी फैट को घटाने के लिये शरीर को वर्कआउट करवाएं और खूब पसीना बहाएं।



Click it and Unblock the Notifications
