Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन आदतों से आप कभी नहीं कर सकते अपना वजन कम
हम सभी को उचित आकार में ढला हुआ शरीर अच्छा लगता है परन्तु हम सब के पास यह नहीं होता! और यही कारण है हम डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं या बहुत अधिक थका देने वाली कसरतें नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं।
READ: महिलाओं में मोटापे का भयंकर प्रभाव
परन्तु तब क्या जब ये सब करने पर भी कोई परिणाम न मिले? तो यदि आप इस प्रकार की समस्या से गुज़र रहे हैं तथा इसका कोई इलाज ढूंढ रहे हैं तो हमारे पास आपके साथ बांटने के लिए कुछ है।
कुछ ऐसी ख़राब आदतें होती हैं जो आपके चयापचय को प्रभावित करती हैं तथा आपको वज़न कम करने से रोकती हैं। आश्चर्य हो रहा है! तो आइए देखते हैं कि वे कौन सी आदतें हैं:

1. देर रात तक जागना
अच्छी नींद से स्वयं को दूर रखना भी आपकी वज़न कम करने की इच्छा के लिए अच्छा नहीं है। नींद में गड़बड़ी होने पर शरीर में दो हार्मोन्स लेप्टिन और घ्रेलिन में असंतुलन हो जाता है। खाना खाने के बाद लेप्टिन मस्तिष्क को यह सन्देश भेजता है कि आपका पेट भर चुका है और घ्रेलिन भूख को उत्तेजित करता है। नींद में कमी होने के कारण शरीर में लेप्टिन का स्तर कम हो जाता है और घ्रेलिन का स्तर बढ़ जाता है। और आप को रात में देर से खाने की आदत हो जाती है। तो इसे रोकने के लिए प्रतिदिन कम से कम सात घंटे की नींद अवश्य लें।

2. जल्दी जल्दी खाना
आपने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा परंतु जिस गति से आप खाते हैं उसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर हमेशा यही सलाह देते हैं कि खाना निगलने से पहले उसे 30-40 बार चबाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खाना शुरू करते हैं तो आपका पेट भरने पर मस्तिष्क तक सूचना पहुँचने में 20-30 मिनिट का समय लगता है। और यदि बहुत जल्दी जल्दी खाना खायेंगे तो आप आवश्यकता से अधिक खाना खा लेते हैं। तो काहने के लिए पर्याप्त समय निकालें और अपने खाने को अच्छी तरह चबाएं

3. तनाव में रहना
तनाव आपके चयापचय पर बुरा प्रभाव डालता है तथा आपको अधिक खाने के लिए उत्तेजित करता है। अनेक शोधों से पता चला है कि जब आप अधिक तनाव में होते हैं तो आपको अधिक कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मीठा, चिप्स, चॉकलेट आदि खाने की इच्छा होती है। अत: सकारात्मक विचार करें और स्वयं को सभी चिंताओं से मुक्त रखने का प्रयत्न करें। आप मेडिटेशन या योग का सहारा भी ले सकते हैं क्योंकि यह मस्तिष्क से नकारात्मकता को दूर करता है।

4. कैफीन का अधिक उपयोग
दिन में एक या दो कप चाय या काफी पीना ठीक है, परन्तु इससे अधिक मात्रा में पीने से आपके वज़न कम करने के प्रयास पर असर पड़ सकता है। इस तरह आप और अधिक कफीन का उपयोग करना प्रारंभ कर देते हैं जिससे शरीर में तनाव उत्पन्न करने वाले हार्मोन्स कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है। यह हार्मोन आपकी मीठा तथा अधिक फैटी पदार्थ खाने की इच्छा को बढ़ाता है। अत: दिन में दो कप का सेवन कर कैफीन की मात्रा को सीमित रखें। आप स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ जैसे जूस, हर्बल टी आदि भी पी सकते हैं।

5. किराना दुकान के मुख्य गलियारे से शॉपिंग
जी हाँ, यह वह स्थान है जहाँ प्रोसेस्ड फ़ूड जैसे कैंडीज़, कुकीज़, चिप्स, कोला आदि मिलते हैं। और यदि आप किराना दुकान के इस क्षेत्र में बार बार जायेंगी तो आपको वहां से कुछ न कुछ उठाने की इच्छा होगी। तो ध्यान रखें कि वहां जाएँ जहाँ ताज़े रस, सब्जियां और डेयरी उत्पाद रखे हों।

6. प्रोसेस्ड फ़ूड द्वारा स्वयं को खुश करना
यदि आप पैकेट्स में आने वाला खाना जैसे चिप्स, कुकीज़, फ्रोज़न फूड्स, केक आदि अधिक खाते हैं तो आपको वज़न कम करने के लिए बहुत अधिक इंतज़ार करना पड़ेगा। प्रोसेस्ड फ़ूड में बहुत अधिक मात्रा में फैट और शक्कर होती है जो वज़न कम करने में सहायक नहीं है। अत: ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें तथा अपने फ्रिज में सब्जियां, फल और योगर्ट भर कर रखें।

7. पानी की आवश्यकता पर ध्यान न देना
याद रखें, प्रतिदिन दो लीटर पानी पीने से न केवल चयापचय की गति बढ़ती है बल्कि इससे पेट में खाने के लिए भी कम जगह बचती है। इसके अलावा पानी हृदयाघात के खतरे से बचाता है, सिरदर्द को दूर रखता है, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है तथा शरीर की चयापचय को बढ़ा कर आपके सिस्टम को मज़बूत बनाता है। अत: अपने शरीर को उचित मात्रा में पानी दें।

8. खाना छोड़ना
खाने में लापरवाही, विशेष रूप से नाश्ता न करने से आप अधिक खाते हैं तथा अधिक कैलोरी वाला खाना खाते हैं। अचंभित हो गए? जी हाँ, न खाने से आपके शरीर में शुगर का स्तर कम हो जाता है तथा आपको उर्जा की कमी महसूस होने लगती है। इसके कारण आपको उच्च कैलोरी वाला खाना खाने की इच्छा होती है। तो इस बात का ध्यान रखने कि आप नियमित अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहें। अच्छा होगा यदि आप दिन में पांच बार थोडा थोडा खाएं। फाइबर समृद्ध आहार या लो कैलोरी आहार लें। इअके अलावा शाम को आठ बजे के बाद कुछ भी न खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
