Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
3 steps में जानें फैट बर्न करने के बेहतरीन तरीके
यदि आप अपने आहार से हाई शुगर, स्टार्ची सब्जियां, मीठे फल खासकर जूस, स्नैक और कार्ब जैसे चावल और अनाज को हटा दें और फिर रोजाना 30 मिनट तक की एक्सरसाइज करें, तो आपकी बॉडी एक अन्य मासपेशी बना लेगी जो कि प्रोटीन से बनी होगी। वर्कआउट करने के 12-48 घंटे बाद तक यह मासपेशी ऊर्जा पाने के लिये शरीर के फैट का प्रयोग करेगी।
READ: ओवरवेट लड़कियों के लिये लो कैलोरी वाले आहार
3 steps में जानें फैट बर्न करने के बेहतरीन तरीके
Step 1: मीठा खाना बंद
स्टार्च वाली सब्जियां, फ्रूट जूस से दूर रहें और केवल वही फल खाएं जिनमें शक्कर की मात्रा कम होती है जैसे, सेब। किसी भी तरह का स्वीट प्रोडक्ट ना खाएं। शराब, कुकीज़, कैंडी, अनाज, प्रोसेस्ड फूड, जिसमें शक्कर मिला होता है, उसे ना खाएं।

ऐसा क्यूं? यदि आपकी बॉडी में कार्बोहाइड्रेट्स हैं तो आपकी बॉडी केवल इसकी कैलोरी या एनर्जी को ही यूज़ करेगी और शरीर के बाकी का फैट यूं ही जमा रहेगा।
Step 2: बींस युक्त ढेर सारी सब्जियां खाएं
फ्रेकफास्ट से ले कर डिनर तक ढेर सारी सब्जियों का सेवन सलाद, जूस और करी में करें। आपकी आधी प्लेट केवल सब्जियों से ही भरी रहनी चाहिये। हमेशा कच्ची या स्टीम की हुई सब्जी खाएं क्योंकि इससे आपकी ज्यादा कैलो री बर्न होगी। पालक, धनिया, बींस, ब्रॉक्ली, गाजर, चुकंदर खाएं। इसमें आप 3 चम्मच अलसी के बीज भी मिक्स कर सकते हैं।
READ: कैसे घटाएं हफ्तेभर में एक किलो वजन

पशु प्रोटीन न खाएं, इसके अलावा बींस (कफ-प्रकार और पित्त-प्रकार) और दाल (वात प्रकार) खाएं। बटर की जगह पर नारियल तेल, ऑलिव ऑइल की जगह पर सूरजमुखी का तेल इस्तमाल करें। धीरे-धीरे कार्बोहाइड्रेट्स जैसे चावल और साबुत अनाज को कम करें।
Step 3: रेगुलर टाइम टेबल बनाएं
7 बजे के बाद कुछ भी न खाएं, यहां तक की फल भी नहीं। कोशिश करें कि 4 या 5 बजे ही खा लें। खाने के बीच में फ्रूट जूस न पियें बल्कि नींबू पानी या हर्बल चाय पियें। दिन में तीन बार खाएं और हो सके तो डिनर में केवल सैलेड ही खाएं।

ब्रेकफास्ट कभी भी ना छोड़ें क्योंकि हमारा शरीर खाने के बीच में ही सबसे ज्यादा फैट बर्न करता है। लेट ब्रेकफास्ट और जल्दी डिनर या डिनर कभी कभार छोड़ दें। खाना बैठ कर धीरे धीरे खाएं और जब लगे पेट भर गया है तब रुक जाएं।

Step 4 - बोनस स्टेप
लाइट वेट ट्रेनिंक करें या फिर केवल जूस पियें। रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करें जिसमें से 10 मिनट कार्डियो जैसे दौड़ना या साइकिल चलाना।

यदि आप रोजाना व्यायाम नहीं कर सकते तो दिन भर जूस पियें और केवल दो बार खाना खाएं। आपकी मर्जी है, या तो जूस पियें या फिर व्यायाम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
