Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इस तरह करें अपने हिप्स और थाइज़ को टोन
शरीर का निचला भाग कई लोगों के लिए मुश्किल पैदा करता है विशेषत: महिलाओं में। कूल्हों और जाँघों पर कई बार अनावश्यक फैट जमा हो जाता है जो आपको अनाकर्षक बना सकता है।
शरीर के इन भागों पर फैट जमने का प्रमुख कारण हारमोंस, अनुवांशिकी और अस्वस्थ जीवनशैली है। सौभाग्य से कूल्हों और जांघ की मांसपेशियों में कसाव लाने के लिए कुछ तरीके हैं जिससे आप शरीर के इन भागों पर जमे हुए फैट को दूर कर सकते हैं तथा आपके पैरों को पतला और सुंदर आकार का बना सकते हैं।
READ: भारी जाँघों को कैसे कम करें?
इसके अलावा कई प्रभावी तकनीक, जीवनशैली में सरल परिवर्तन और आहार में परिवर्तन करके आप अपने कूल्हों और जाँघों से फैट को कम कर सकते हैं तत्थ उन्हें सुडौल बना सकते हैं।
जाँघों और कूल्हों को टोन करने लिए 10 तरीके बताए गए हैं।

1. कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज
सप्ताह में कम से कम पांच दिन 30 से 40 मिनिट तक हृदय के व्यायाम के लिए स्टेशनरी बाइक, ट्रेडमिल या इलिप्टिकल ट्रेनर का उपयोग करें। इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज जिसमें स्कवैट, एक पैर के स्कवैट, जम्पिंग स्कवैट, लंज, लैग एक्स्टेंशन और लैग कर्ल्स आदि सप्ताह में 3 से 4 बार 30 से 40 मिनिट तक करें।

2. एरोबिक एक्सरसाइज
शरीर को मज़बूत बनाने और हृदय की कसरतों के अलावा आपकी जाँघों और कूल्हों के फैट को कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज़ की आवश्यकता भी होती है। इस एक्सरसाइज़ से आपके जाँघों और शरीर के अन्य भागों का फैट कम होता है।

3. योग
आप कूल्हों और जाँघों पर जमे हुए फैट को कम करने के लिए योगासन भी कर सकते हैं। योग में सूर्यनमस्कार ऐसा आसन है जो कूल्हों और जाँघों सहित शरीर के सभी भागों से फैट को दूर करता है। यह जाँघों के फैट को कम करने में बहुत उपयोगी है। दिन में दो बार सूर्यनमस्कार का अभ्यास करें।

4. ऐप्पल सीडर विनेगर
ऐप्पल सीडर विनेगर फैट को तोड़ने में मदद करता है अत: शरीर पर फैट जमने नहीं देता। 3 भाग ऐप्पल सीडर विनेगर में एक भाग ऑलिव ऑइल या नारियल का तेल मिलाएं। इससे अपने कूल्हों और जाँघों पर लगभग 30 मिनिट तक मालिश करें। इसे 30 मिनिट तक ऐसे ही रहने दें तथा उसके बाद पानी से धो डालें। इसे दिन में दो बार करें।

5. नारियल का तेल
शरीर से अतिरिक्त फैट निकालने के लिए नारियल का तेल बहुत अच्छा होता है, जिसमें कूल्हे और जांघें भी शामिल हैं। दिन में दो बार कूल्हों और जाँघों पर लगभग 10 मिनिट तक नारियल के तेल की मालिश करें। इसके अलावा खाना पकाने के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल का उपयोग करें।

6. दरदरी कॉफ़ी
खुरदुरी कॉफ़ी एक अद्भुत स्क्रब की तरह काम करती है जो कूल्हों और जाँघों के आसपास जमे हुए वसा को कम करने में सहायक होती है।
- एक चम्मच दरदरी कॉफ़ी लें
- पेस्ट की तरह गाढ़ा बनाने के लिए इसमें शहद मिलाएं।
- नहाने के पहले इसे अपने कूल्हों और जाँघों पर लगायें तथा इसे सूखने दें।
- फिर गीले हाथों से इसे रगड़कर निकालें तथा पानी से धो डालें।
- इस उपचार को सप्ताह में 2 से 3 बार करें।

7. सी सॉल्ट (समुद्री नमक)
सी सॉल्ट आपकी जाँघों और कूल्हों की त्वचा में कसाव लाता है तथा उन्हें आकार देता है। एक टब गर्म पानी में 2 कप सी सॉल्ट अच्छे से मिलाएं। इसमें 6 से 8 बूँद एसेंशियल ऑइल मिलाएं। अपने शरीर को 10 से 20 मिनिट तक इस पानी में भिगाकर रखें। सप्ताह में कई बार इस प्रकार के स्नान का आनंद उठायें।

8. लाल मिर्च
लाल मिर्च कूल्हों और जाँघों पर जमे हुए फैट को कम करती है तथा उन्हें आकार में लाती है। एक गिलास में गर्म पानी लेकर उसमें एक नीबू का रस मिलाएं। अब इसमें एक टेबलस्पून लाल मिर्च और किसा हुआ अदरक मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा दिन में दो बार इसे पीयें।

9. आहार में परिवर्तन
शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए तथा कूल्हों और जाँघों को आकार में लाने के लिए स्वस्थ आहार बहुत आवश्यक है। अपने आहार पर ध्यान रखें जिसके लिए यहाँ कुछ दिशा निर्देश बताए गए हैं:
कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ खाएं। ऐसे पदार्थ जिनमें उच्च मात्रा में चीनी हो उनका उपयोग टालें जैसे सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, जूस आदि क्योंकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है। चाय या अन्य किसी पदार्थ को मीठा बनाने के लिए प्राकृतिक मिठास जैसे शहद का उपयोग करें।

10. पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें
दिन भर में पर्याप्त मात्रा में अपनी पीना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वसा को ऊर्जा में बदलने के लिए तथा चयापचय को उच्च बनाये रखने के लिए लीवर को पानी की आवश्यकता होती है। प्रतिदिन 8 से 10 गिलास स्वच्छ पानी पीयें। वास्तव में अपने दिन की शुरुआत पानी से करें।



Click it and Unblock the Notifications
