Latest Updates
-
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
वजन कम करने के लिये खाएं ये टेस्टी लो कैलोरी आहार
अगर आप डायटिंग पर हैं और कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या खाएं जिससे वजन ना बढे़ तो पढ़ें हमारा यह लेख। वेट कम करने के लिये लो कैलोरी वाले आहार ही खाना समझदारी है। इससे आप अपने वेट लॉस की प्रक्रिया को जल्दी अंजाम देगें। यह लो कैलोरी वाली टेस्टी डिश आपका पेट तो भरेंगी ही साथ में इन्हें खाने से आपका वजन भी नहीं बढेगा।
READ: आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए टिप्स
आपको जब भी भूख लगे तो बेवजह का जंक फूड ना खा कर लो कैलोरी वाले आहार ही खाइये। इससे आपको रिजल्ट जल्द ही देखने को मिल जाएगा। तो अगर वेट घटाना हो तो अपने खाने में तेल मसाले वाली चीजे़ हटा कर केवल इन लो कैलोरी वाले भोजन को ही अहमियत दें। आइये जानते हैं कौन से हैं वे आहार -
ओवरवेट लड़कियों के लिये लो कैलोरी वाले आहार

बेक वेजिटेबल्स
यदि सब्जियों को ऑलिव ऑइल में बेक कर के पकाया जाए तो यह फ्राई की हुई सब्जी की तुलना में काफी अच्छी होती हैं। यह आपकी डिश में बिल्कुल भी कैलोरीज़ नहीं बढाती है।

सैलेड
हरी पत्तेदार सब्जियों का सैलेड बना कर आप इसे खा सकते हैं। अगर इन्हें पेट भर कर खाया जाए तो लंबे समय तक भूख नहीं लगती। सैलेड में अगर जैतून का तेल और नींबू का रस मिला दिया जाए तो यह और भी टेस्टी लगता है।

चिकन सूप
यह हेल्दी और टेस्टी चिकन सूप आराम से 30 मिनट में बन जाता है। इस सूप में प्रोटीन होता है जो कि मसल्स और टिशू बनाने में मददगार होता है। इसमें कैल्शियम भी होता है जो कि नर्वस फंक्शन के लिये बढियां है।

चना सोया मसाला
चने में आपको फाइबर मिलेगा। सोया चंक से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल कम रहेगा। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

बटन मशरूम सैलेड
अगर आपको मशरूम खाना पसंद है तो लो कैलोरी वाला बटन मशरूम खाएं। मशरूम ढेर सो स्वास्थ्य लाभों से भरा होता है। इसमें आपको अच्छी मात्रा में मिनरल, पोटैशियम, नियासिन और सेलियम मिलेगा।

स्टफ्ड इडली
यह इडली उरद दाल या काली दाल के मेल से बनाई जाती है। यह लो कैलोरी इडली आपके फैट को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकती है। यह ब्रेकफास्ट के लिये एक अच्छा ऑपशन है।

दलिया
खूब सारी सब्जियां डाल कर दलिया तैयार कीजिये। इसे रात को या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है। दलिया में काफी सारा न्यूट्रिशन मिलता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। यह काफी टेस्टी भी लगता है।

पोहा
ब्रेकफास्ट का यह बेहतर विकल्प है। यह कैलोरी में बहुत कम होता है और यह आंखों के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है।

एग सैंडविच
ब्रेकफास्ट की शुरुआत अंडे से बेहतर और कोई हो ही नहीं सकती। आप गए सैंडविच बना कर खा सकते हैं। इससे आपको सारा पोषण प्राप्त होगा।

टमाटर का सूप
इसे बनाना भी आसान है और यह होता भी बहुत स्वादिष्ट है। वजन कम करने वाला यह सूप डाइट आपको जरूरी पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर भी उपलब्ध कराएगा। इसमें फैट और सुगर काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं और यह विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है।



Click it and Unblock the Notifications