Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
बच्चों को पोटैटो चिप्स खिलाते हैं तो जरुर पढ़ें इसे
पैक और रेडीमेड खाद्य पदार्थों की लोकप्रियता हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानकारी है। जैसे कि बाजार में मिलने वाली आलू की चिप्स। जिस तरह से ये पैकेट पैक पोटैटो चिप्स बाजार में धड़ल्ले से बिक रहीं हैं उससे जाहिर होता है कि इन पैकेट पैक पोटैटो चिप्स ने बाजार पर कब्जा जमाया हुआ है। ये चिप्स सभी के लिए नुकसानकारी हैं खास तौर पर बच्चों के लिए।
इन चिप्सों के विपरीत प्रभावों और इनके बनाने के बारे में जानकर आपको पता चलेगा कि ये जितनी स्वादिष्ट हैं उससे कहीं ज्यादा ये सेहत से खिलवाड़ करती हैं। भले ही ये चिप्स खाने में टेस्टी लगे लेकिन ये ना केवल पेट के लिए बल्कि पूरे शरीर के लिए हानिकारक है।

पटैटो चिप्स खाने के हानिकारक प्रभाव
इनकी लत लग जाती है – कुछ डाइटीशियन इन्हें हानिकारक तो मानते ही हैं बल्कि इनकी तुलना नशीले पदार्थों और एल्कोहल वाले ड्रिंक्स से करते हैं। इसी कारण से इनको खाने की इच्छा बार-बार होती है। यह लत ही है जो आपको बार-बार इन्हें खरीदने को लालायित करती है। इसलिए इनका ज्यादा सेवन आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानकारी है। इसकी आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप इनके दुष्परिणामों से परिवार को अवगत कराएं।
READ: मौनसून में इन 7 चटपटे खानों से रहिये बिल्कुल दूर

इनमें कैलोरी ज्यादा है- चूंकि ये जंक फूड हैं इसलिए इनमें कोई पोषक तत्व तो है नहीं। इसके बजाय इनमें हानिकारक कैलोरीज़ की भरमार है इसलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इनका ज्यादा मात्रा में सेवन कई तरह के शारीरिक विकार पैदा कर सकता है। मोटापा, वजन बढ़ना कुछ ऐसे ही विकार हैं जो इनसे होते हैं।
मैगी बैन हो गई तो क्या, उसकी जगह खाइये ये 10 टेस्टी स्नैक्स

इनमें हल्की क्वालिटी की चीजें होती हैं – विज्ञापनों में कहा जाता है कि इन्हें अच्छी सामग्री से बनाया जाता है लेकिन ये गलत है। इनमें बेकार आलू और बेकार तेल का इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर्स और डाइटीशियन्स के अनुसार ये चिप्स 5 लीटर कुकिंग ऑयल के बराबर नुकसानकरी हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
