Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या जिम में दो बार वर्कआउट करना फायदेमंद है? जानें सच्चाई
हम में से ऐसे कई लोग हैं जिनके सिर पर मोटापा घटाने का भूत सा सवार रहता है। मोटापा घटाने और खुद को फिट दिखाने के चक्कर में कुछ लोग जिम को ही अपना दूसरा घर मान बैठते हैं। अगर आप भी उन में से एक हैं जो जिम में दो बार वर्कआउट करने के लिये रोजाना जाते हैं तो, आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिये।
8 ऐसी बातें जो आपका जिम ट्रेनर आपको कभी नहीं बताएगा
अगर आप जिम नहीं भी जाते हैं और रोजाना जम कर दिन में दो बार कसरत करते हैं, तो यह जान लेना जरुरी है कि क्या ऐसा करने से आपकी सेहत पर कोई बुरा असर तो नहीं पड़ेगा।
क्या ऐसा करना पूरी तरह से सेफ है? आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे और बताएंगे एक्सपर्ट की राय...

दिन में दो बार वर्कआउट करने के बारे मे जाने सच्चाई
1. बैलेंस बिठाएं
अगर आप दिन में दो बार वर्कआउट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, ओवरट्रेनिंग करने से बचें और हाई इंटेन्सिटी और लोवर इंटेन्सिटी वर्कआउट में बैलेंस बिठाएं। आप कितनी तेजी से एक्सरसाइज करते हैं, कितनी देर तक करते हैं और कितनी भारी एक्सरसाइज करते हैं, इन सभी का ध्यान रखना चाहिये। एक ही दिन में एक ही तरह का वर्कआउट नहीं करना चाहिये।

2. वर्कआउट का समय
एक्सपर्ट के अनुसार अगर दिन में दो बार वर्कआउट करते हैं तो उन दोनो में कम से कम 4 से 6 घंटों का टाइम गैप होना चाहिये। हांलाकि यह कोई जरुरी नहीं है कि 6 घंटो का गैप होना ही चाहिये पर अगर आपकी परफॉमेंस में कमी आनी शुरु हो जाए तो समझ लीजिये कि आपको कुछ दिनों का रेस्ट चाहिये।

3. खाना भी है जरुरी
वर्कआउट के पहले और बाद में थोड़ा बहुत खाना जरुरी है। इसके अलावा खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट भी कर के रखें। अगर आप ठीक तरह से हाइड्रेट नहीं रहेंगे तो आपकी मासपेशियो को चोट लग सकती है और उन्हें रिपेयर होने में भी समय लगेगा।

4. सोने में कमी ना करें
शोध कहता है कि अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करेंगे और शरीर की थकान नहीं मिटाएंगे तो, वर्कआउट में अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाएंगे और आपका शरीर रिकवर नहीं हो पाएगा।

5. शरीर की रिकवरी भी जरुरी
अगर आपने हफ्तेभर जिम में कस कर पसीना बहाया है तो एक दिन आराम करना भी बहुत जरुरी है। आप चाहे वेट लिफ्टिंग करते हों या फिर चाहे जुंबा क्लास, एक दिन का ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं है। आप चाहें तो इस दिन सोफे पर पड़े रहने की बजाए, घर के बाहरी काम निपटा सकते हैं या फिर लंबी वॉक पर जा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
