Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का सेवन
पानी ना केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि शरीर में जमी हुई चर्बी को भी खतम करने में मदद करता है। दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढता है, जिससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। वजन कम करने के लिये आप जिम जा कर पसीना बहाते होंगे लेकिन क्या कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि पानी आपके कितना काम आ सकता है।
महीने भर में वजन कम करने की बेस्ट डाइट टिप्स
वजन कम करने के लिये व्यायाम और डायटिंग के साथ पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना बहुत जरुरी है। पानी को ना केवल प्यास लगने पर ही पिया जाना चाहिये बल्कि इसे दिनभर थोड़ी थोड़ी देर पर पीते रहना चाहिये।
तो अगर आपको वजन कम करना हो, तो पानी का सेवन बढ़ा दीजिये। आइये जानते हैं पानी का सेवन किन किन तरीको से किया जा सकता है।

खाना खाने से पहले पानी पियें
साइंस ने यह बात कहीं है कि खाना खाने से पहले अगर 2 कप पानी पिया जाए तो खाना खाने की इच्छा कम की जा सकती है। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।

भूख मिटाए पानी
अगर आपको तेजी की भूख लगे और आप हाई कैलोरी वाले आहार खाने से बचना चाहती हैं तो पानी पी लीजिये।

पेय पदार्थ की जगह पर पानी
सोड़ा या कोल्डड्रिंक पीने की बजाए पानी का एक गिलास पीजिये। यदि इसमें नींबू निचोड़ दिया जाए तो यह काफी पॉष्टिक बन जाता है।

शराब पीते वक्त पानी
शराब पीते वक्त इसमें जूस की जगह पर पानी मिलाएं।

सलाद के साथ पानी
एक कटोरा हेल्दी सैलेड के साथ कोल्डड्रिंक लेने की जगह पर पानी का एक गिलास रखें। आप जितना पानी पियेंगी, उतना ही वजन कम करेंगी।

ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी एक बेस्ट तरल पदार्थ है जो आपका वजन झट से डाउन कर सकती है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढाती है और मेटाबॉलिज्म को तेज बनाती है।

पानी और व्यायाम
व्यायाम करने के पहले और बाद में खूब सारा पानी पिया जाना चाहिये। अगर आप जिम में वर्कआउट करती हैं तो बीच बीच में पानी पीना ना भूलें।

गरम पानी का सेवन
गरम पानी पीने से शरीर का वजन बहुत जल्दी गिरता है। इसे सुबह उठते ही पीना चाहिये। गरम पानी में नींबू डाल कर पीने से टेस्ट बढ़ने के साथ चर्बी घटती है।

दिनभर करें पानी का सेवन
दिनभर पानी पीते रहने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और वेट भी जल्दी घटता है।



Click it and Unblock the Notifications
