Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
वजन कम करने के लिए करें इन 10 पूर्ण अनाजों का सेवन
क्या आप एक सप्ताह में वजन कम करना चाहते हैं? कुछ पूर्ण अनाज खाद्य पदार्थ हैं जिनसे आप वजन कम कर सकते हैं। इन अनाजों को अपने खाने में शामिल कर आप टॉक्सिन और बॉडी फैट कम कर सकते हैं। बोल्ड स्काई के माध्यम से हम आपसे कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थ शेयर कर रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर अच्छा स्वास्थ्य पा सकते हैं।
साबुत अनाज सेहत का है राज
इसके अलावा इन पूर्ण अनाज वाले खाद्यों को अपने नाश्ते में शामिल करने से आप स्वास्थ्य में बहुत बड़ा अंतर पा सकते हैं। ओट्स जैसे खाद्य को अपने खाने में शामिल कर आप वजन कम कर सकते हैं क्यों कि इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है।

ओट्स
नाश्ते में ओट्स लेने से आप जंक फूड से भी दूर रहेंगे। इसले साथ ही इन्हें लेने से आप ज्यादा पानी पिएंगे जिससे कि पाचन में मदद मिलेगी। पानी पाचन तंत्र में फाइबर को आगे भेजता है जिससे की समस्याएँ दूर रहती हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ पूर्ण अनाज...
ओट्स में पाये जाने वाले फाइबर को घुलनशील फाइबर कहते हैं। यह वजन कम करने और ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है।

गेंहू
वजन कम करने के लिहाज से गेंहू दूसरा पूर्ण अनाज है। गेंहू के एक बार सेवन से 2 से 3 ग्राम फाइबर मिलता है।

बलगर (मोटा पिसा गेंहू)
इससे बनी चीजों को सलाद और अन्य खाद्य पदार्थों पर रखकर लिया जा सकता है। यह स्वास्थ्यप्रद हैं और इनमें कैलोरी कम होती है।

ब्राउन राइस
यदि आपको चाँवल खाने की आदत है तो यह अच्छा विकल्प है क्यों कि इसमे फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है। यह दिल के लिए और पाचन के लिए भी अच्छे रहते हैं।

जौ
यदि आप कोलेस्ट्रॉल लेवल और वजन को कम करना चाहते हैं और जौ का सेवन जरूरी है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी इसका सेवन कर सकती हैं।

पॉप्कॉर्न
यह आश्चर्यजनक लगे लेकिन वजन कम करने के लिए यह सबसे स्वास्थ्यप्रद है। इसमें आप कम नमक और बिना मक्खन का पॉप्कॉर्न ले सकते हैं।

बाजरा
आप बाजरे का भी सुबह सेवन कर सकते हैं। इससे पूरी तरह पेट भर जाता है इसलिए यह आपको जंक फूड से दूर रखता है।

मक्का
मक्का में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। उबली या फ्राई की हुई मक्का दोनों वजन कम करने का अच्छा विकल्प है।

क्विन्वा
पैकेट पैक इस खाद्य पदार्थ में फाइबर की बजाय प्रोटीन ज्यादा होता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो क्यूनोआ का सेवन सुबह करना चाहिए।

पास्ता
यह अंतिम विकल्प है। इसमें उबली सब्जियाँ और पनीर होता है इसलिए वजन कम करने के लिए यह एक शानदार विकल्प है।



Click it and Unblock the Notifications