Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वर्कआउट के दौरान पानी पीना क्यूं है जरुरी
शरीर के लिये पानी का कितना महत्व है, ये कोई बताने वाली बात नहीं है। लेकन वर्कआउट करते समय पानी पीना कितना जरुरी होता है, यह काफी कम लोगों ही जानते हैं।
जिस तहर किसी मशीन को लगातार चलाने के लिये तेल की आवश्यकता पड़ती है, ठीक उसी तरह आपके सिस्टम को चलाने के लिये भी पानी की जरुरत पड़ती है।
अगर आप रोज़ फिट रहने के लिये वर्कआउट करते हैं, तो आपको बेहतर ढंग से पानी पीने की जरुरत है। पानी आपके परफॉर्मेंस लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
अगर आप वर्कआउट करने से पहले और उसके दौरान पानी का सेवन ठीक से नहीं करेंगे तो, आप ठीक ढंग से वर्कआउट नहीं कर पाएंगे और बीच में ही बुरी तरह से थक जाएंगे।
पानी हमारी मासपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्कआउट के दौरान हमारी मासपेशियां जल्दी थक जाती हैं और अच्छी तहर से परफॉर्म नहीं कर पाती, जिससे चोट लगने का काफी खतरा रहता है। इसलिये पानी के महत्व को कभी नहीं भूलना चाहिये।
अगर आप चाहते हैं कि जिम या प्लेग्राउंड में आपको वर्कआउट का पूरा फायदा मिले, तो उस दौरान पानी पीना न भूलें। आइये जानते हैं, वर्कआउट के दौरान पानी पीना क्यूं जरुरी होता है...

फैक्ट 1
जब आप वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो उस समय काफी पसीना बहता है। पसीने के रूप में शरीर से काफी सारा पानी निकल जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिये आपको वर्कआउट करने से पहले पानी पीना चाहिये।

फैक्ट 2
अगर वर्कआउट करने से पहले आपके शरीर में पानी की कमी रहेगी तो, आपको चक्कर और थकान सी महसूस होगी। आपकी मासपेशियां ठीक से काम नहीं कर पाएंगी।

फैक्ट 3
शरीर के अलग अलग अंगों में पानी का बड़ा ही योगदान होता है। जब आपका शरीर बिना पानी के काम करता है, तब तब मसल टिशू आपके शरीर को हील करने में असफल हो जाता है।

फैक्ट 4
एक स्टडी, जो खिलाडियों पर की गई थी, उसमें पाया गया कि जिन लोगों ने वर्कआउट करने से पहले भरपूर्ण पानी का सेवन किया था, उन्होने पानी ना पीने वालों के मुकाबले लंबे समय तक परफॉर्म किया।

फैक्ट 5
जब आप पूरी तरह से हाइड्रेट रहते हैं, तब आपका हार्ट काफी अच्छी तरह से खून को शरीर में पंप करता है। इससे मासपेशियों को बेहतर ढंग से न्यूट्रियन्ट्स और ऑक्सीजन मिल पाता है।

फैक्ट 6
जब भी आप बाहर वर्कआउट कर रहे हों, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीना न भूलें। हो सकता है कि बाहार का मौसम आपके वॉटर लेवल को जल्द ही घटा दे।

फैक्ट 7
पानी की कमी आपकी जान भी ले सकती है। जो लोग ज्यादा पानी नहीं पीते उनके लिये डीहाइड्रेशन काफी खतरनाक समस्या हो जाती है। इसलिये कभी यह ना सोचें कि आपको पानी की जरुरत नहीं है।

याद रखें
वर्कआउट के कुछ घंटों पहले काफी पानी पियें। फिर वर्कआउट करने के 15 मिनट पहले पियें। वर्कआउट के समय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पियें और फिर वर्कआउट के बाद भी पानी पियें।



Click it and Unblock the Notifications
