Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इस दिवाली वजन रखना है कंट्रोल में तो आजमाएं ये 7 टिप्स
फ़ेस्टिव सीज़न आने वाला है। ऐसे में फ़ेस्टिव सीज़न के दौरान आपको शायद हैल्दी डाइट की तलाश है, सही है ना?
त्योहारों के समय में बहुत सी अच्छी और दिल खुश करने वाली चीजें होती हैं, स्वादिष्ट खाने की चीजें भी इनमें से एक हैं। इन स्वादिष्ट पकवानों के बारे में सोचते ही हमारी लार टपक पड़ती है! इसलिए त्योंहारों के इस समय में अपने आपको इन स्वादिष्ट पकवानों से दूर रख पाना वाकई में मुश्किल है।
आपने देखा होगा कि त्योहारों के समय बहुत से लोंगो का वजन बड़ी तेजी के साथ बढ़ जाता है। यदि आप चाहते हैं कि इस समय आपका वजन नहीं बढ़े तो आपको कुछ हैल्दी डाइट टिप्स अपनानी होंगी।
हम त्योंहारों के इन दिनों में भी हैल्दी डाइट टिप्स अपनाकर वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। यदि आप भी ऐसा ही चाहते हैं कि दिवाली के इस सीज़न में आपका वजन नहीं बढ़े तो आपको भी कुछ ऐसी ही टिप्स अपनानी होंगी। आइये हम आपको बताते हैं हैल्दी डाइट टिप्स!

टिप 1
आप त्योंहार से पहले कम कैलोरी लेना शुरू करें ताकि त्योंहारों के समय यदि थोड़ा ज्यादा खाना भी हो जाये तो वजन नहीं बढ़े। READ: दीवाली की मिठाइयां बना सकती हैं आपको पथरी का मरीज़

टिप 2
आपको ध्यान रहे कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं। चाहे कितना ही स्वादिष्ट व्यंजन हो ज्यादा खाने से बचें।

टिप 3
ऐसे समय में ऑफिस में भी मिठाइयाँ मिलती है या टीम लंच भी होते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि आप ऑफिस में कितना खाना और कितनी मिठाइयाँ खा रहे हैं।

टिप 4
आप एक या दो मिठाइयाँ या ज्यादा कैलोरी वाली चीजें ले सकते हैं और बाकी फ़ेस्टिव सीज़न में बनी अन्य हैल्दी डिश ले सकते हैं।

टिप 5
ध्यान रहे कि आप छोटे हिस्सों में दिन में 4-5 बार खाएं बजाय कि एक बार में ही जमकर खाने के। एक साथ ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है।

टिप 6
पानी भरपूर मात्रा में पियें, इससे भूख का एहसास कम होगा। साथ ही फल और सब्जियाँ भी खाएं ताकि अपच ना हो।

टिप 7
फ़ेस्टिव सीज़न में इन हैल्दी डाइट टिप्स को अपनाने के साथ ही व्यायाम ज़रूर करें, जैसे जॉगिंग, दौड़ आदि।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
