Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन 7 संकेतो से जानें कि कहीं आप जिम में ओवरट्रेनिंग तो नहीं कर रहे?
एक फिटनेस फ्रीक होने के नाते आप कभी अपना जिम मिस नहीं करते पर क्या ज्यादा वर्कआउट करने के बाद आपकी मासपेशियों में दर्द होता है? क्या आप रात में ठीक से सो नहीं पाते? क्या आपको हर वक्त थकान और सुस्ती महसूस होती है?
Get up to 50% off on health & beauty products at eBay, Amazon, Healthkart, netmeds
अगर इन सवालों का जवाब हां है तो इसका साफ मतलब है कि आप जिम में ओवरट्रेनिंग कर रहे हैं। आइये जानते हैं ज्यादा वर्कआउट करने के क्या संकेत हैं:

पैरों में थकान: अगर आपको लगता है कि अब पहले की तरह आप उतनी अच्छी तरह से जॉगिंग नहीं कर पा रहे हैं। यानी दौड़ते समय आपके पैर भारी लग रहे हैं तो, इसका मतलब है कि आपकी मासपेशियों को आराम करने के लिये थोड़ा समय चाहिये।

मांसपेशियों का दर्द: वर्कआउट करने के एक या दो दिनों तक मांसपेशियों में दर्द रहना एक आम बात है। मगर जब यह दर्द 72 घंटे से लगातार बना हुआ है तो आपको जिम से कुछ दिनों के लिये फुरसत ले लेनी चाहिये।

बार बार चोट लगना: क्या आप को अक्सर चोट लग रही है? यदि हां, तो ओवरट्रेनिंग करने के बाद आपके शरीर को ठीक होने के लिये पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। इसी वजह से आपको बार बार चोट लग रही है।

थकावट: यदि आप बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं तो आपको थकावट आ ही जाएगी। अपनी बॉडी को वर्कआउट के बीच में इतना समय जरुर दें कि वह आराम कर पाए। हफ्ते में केवल तीन बार ही हाई इंटेन्सिटी वाली एक्सरसाइज करें।

इम्यूनिटी हो जाती है कम: रोज ढेर सारी एक्सरसाइज करने पर इम्यून सिस्टम पर काफी असर पड़ता है। इसलिये जब आप ओवर ट्रेनिंग कर रहे होते हैं, तब आप को बीमारियां होने के चांस बढ जाते हैं और सर्दी जुखाम जैसी छेाटी मोटी बीमारी जल्दी ठीक होने का नाम नहीं लेती।

स्किन इंफेक्शन होने का खतरा: ओवर वर्कआउट करने से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है, जिससे पसीने से शीतपित्त होने की समस्या पैदा होती है। यह दिखने में रेड स्पॉट या घाव जैसा होता है। यह शरीर के किसी भी जगह पर हो सकता है, जो कि खुजली भरा होता है। जानें शीतपित्त का घरेलू उपचार
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
