Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
जाने दूध पीने का नुकसान, खासतौर पर गाय का
सालों से हमें यह बताया जा रहा है कि दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को शक्ति मिलती है। खास तौर पर गाय का दूध पीना हमारे लिये सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि उसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।
READ: गरम या ठंडा? कैसा दूध पियें, जो सेहत के लिये हो अच्छा
पर आज जो खुलासा हम करने वाले हैं, वह कुछ और ही है। सांइस के मुताबिक गाय का दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स सेहत के लिये उतने भी अच्छे नहीं होते जितने बताए जाते हैं। कई लोगों को दूध पीने से पेट की समस्या हो जाती है, तो कई लोगों के चेहरे पर मुंहासे निकलने शुरु हो जाते हैं।
READ: सुहागरात पर दूध पिलाने के पीछे छुपा कौन सा राज़
सबसे बड़ी बात तो यह है कि दूध पीने से मोटापा भी बढ़ता है क्योंकि उसमें काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरीज़ पाई जाती हैं। अगर आप सोचते हैं कि हमारी इन सभी बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है, तो इसके लिये हमारा यह आर्टिकल पढ़ना होगा। अगर आप दूध की जगह पर कोई अन्य डेयरी प्रोडक्ट खाना चाहते हैं तो, फुल फैट वाला दही खाएं, ये आपके लिये उत्तम होगा।

हड्डियां मजबूत बनेंगी
मानें चाहे नहीं आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिये दूध की जरुरत नहीं है। रिसर्च के अनुसार आप जितना ज्यादा दूध पियेंगे, आपके कूल्हे टूटने का रिस्क ज्यादा बना रहेगा।

कैल्शियम की कमी नहीं होगी
आपको कैल्शियम केवल दूध में ही नहीं बल्कि फल, मेवे, हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस और अनाजों से भी प्राप्त हो सकता है।

पेट नहीं होगा कभी खराब
कई लोगों को दूध पीने से पेट की समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि उन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस होता है। ऐसे में अगर आप दूध पीना बंद कर देंगे तो आपका पेट हमेशा अच्छा रहेगा।

कैंसर से होता है बचाव
रिसर्च के अनुसार जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंट होते हैं, उन्हें ओवेरियन, लंग और ब्रेस्ट कैंसर होने चांस कम होते हैं क्योंकि वे ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट नहीं पीते।

वजन नहीं बढेगा
दूध में कैलोरीज़ होती हैं। अगर आप नियमित रूप से दूध पीते हैं तो आप का वजन बढ़ सकता है। अगर आपको डर है कि इसे पीने से वजन बढ़ जाएगा तो स्किम मिल्क या लो फैट वाला मिल्क पियें, जिसमें केवल 2% कैलोरी होती है।

त्वचा से दाग धब्बे हटाए
अपनी डाइट से दूध हटाने से आपकी स्किन से एक्ने, एक्जिमा और अन्य स्किन के रोग दूर होंगे। साथ ही इसे ना पीने से आपकी त्वचा गोरी हो जाएगी।

हार्मोन बैलेंस होंगे
दूध में कई प्रकार के हार्मोन मिले होते हैं। कुछ गायों और भैंसो को जल्दी बड़ा करने के लिये हार्मोन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इस वजह से जब आप इनका दूध पीते हैं तो शरीर का प्राकृतिक हार्मोन बिगड़ जाता है। इसलिये सभी प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से बचना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
