Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
मजबूत हड्डियां चाहिये तो इन खाद्य पदाार्थों से लीजिये कैल्शियम
कैल्शियम युक्त भोज्य पदार्थ खाने से न केवल शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं बल्कि दांतों को भी शक्ति मिलती है। यही नहीं, रक्त न जमे इसकी शक्ति भी कैल्शियम से मिलती है।
हमारे शरीर में कैल्शियम हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक और रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये आवश्यक कैल्शियम स्त्री-पुरुष, बच्चे बुढ़े जवान हर किसी के लिए एक जरूरत है।
The Best Of 2016 Sale! Get Upto 80% Off at Flipkart*
कैल्शियम युक्त भोज्य पदार्थ खाने से न केवल शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं बल्कि दांतों को भी शक्ति मिलती है। यही नहीं, रक्त न जमे इसकी शक्ति भी कैल्शियम से मिलती है तथा ह्रदय की गति भी संतुलित रहती है। कैल्शियम के प्रमुख स्रोत में दूध, पनीर, दही और अंडे शामिल है।

आमतौर पर एक कप दूध, 28 ग्राम पनीर या दो कप दही से आप अपनी एक दिन की कैल्शियम की खुराक पूरी कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों के लिए दूध को पचाने में मुश्किल आती है तो वे सोयाबीन का दूध पी सकते हैं।
इसके अतिरिक्त फल और सब्जियों में भी विशेष मात्रा में कैल्शियम पाए जाते हैं। इसके अलावा आप पाउडर स्किम्ड मिल्क या पुडिंग खा सकते हैं।

मछली कैल्शियम का एक अन्य महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें आप सार्डिन, टूना और सालमन जैसी मछली खा सकते हैं जिसमें कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
एक से दो कप मछलियां हड्डियों के साथ या उसके बिना खाने से 300 मिलीग्राम कैल्शियम की आपूर्ति होती है। दाल और बीन्स में भी कैल्शियम पाया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए महिलाओं को दालों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

फलों में संतरा कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। इसे आप घर में निकाल सकते हैं और इसे बच्चे भी काफी चाव से पीते हैं। जो लोग दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं और ठीक से खाना नहीं खा पाते वो लोग संतरे का रस पी सकते हैं क्योंकि एक कप संतरे के रस में 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
इसके आलावा आप कैल्शियम से भरपूर नेचुरल सप्लमेन्ट भी खा सकते हैं। इसमें कोरल कैल्शियम आता है जिसे अच्छा माना जाता है और जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। कोरल कैल्शियम से परितंत्र को कोई नुक्सान नहीं होता है इसे लिए यह स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications