Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन 4 चीजों में होता है गुड फैट, खाइये और उठाइये फायदे
हम सभी जब कठोर डाइट पर होते हैं, तब कोशिश करते हैं कि फैट वाले फूड्स को दूर ही रखें। पर क्या आपको यह सही लगता है? जी नहीं, ऐसा करना बिल्कुल गलत है क्योंकि कुछ गुड फैट भी होते हैं जो हमारी बॉडी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
गुड फैट प्राकृतिक चीजों में पाए जाते हैं और बैड फैट प्रोसेस्ड और पैकेट वाले फूड में पाए जाते हैं। गुड फैट का काम होता है हमारी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना तथा जोड़ों को लचीला बनाए रखना। दूसरी ओर बैड फैट अनहेल्दी होते हैं और कोलेस्ट्रॉल बढाते हैं।
आइये जानते हैं कुछ गुड फैट वाले फूड्स के नाम जो खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकालते हैं तथा हमें स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

एवाकाडो: एवाकाडो में मोनो सैचुरेटेड फैट होता है, जिससे दिमाग तेज होता है तथा हार्ट की बीमारियां नहीं होती। आपको रोजाना आधा एवाकाडो तो खाना ही चाहिये।

वर्जिन कोकोनट ऑइल: जब भी आप डाइट पर हों और वजन कम करने की सोंच रही हों, तो तेल का बहुत सोंच समझ कर प्रयोग करें। लेकिन अपना खाना वर्जिन कोकोनट ऑइल में बनाने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बढौत्तरी कर सकती हैं।

अखरोट: अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह शरीर में आई सूजन को कम करने में मददगार होते हें। साथ ही इसे खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है तथा हृदय और फैटी लीवर की बीमारी नहीं होती।

जैतून का तेल: जैतून के तेल में विटामिन ए और ई पाया जाता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और हार्ट की बीमारी से बचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
