Latest Updates
-
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास
रोज सुबह खाली पेट पियें किशमिश का पानी और पाएं लाभ ही लाभ
किशमिश का पानी रोज सुबह पीने से शरीर को विटामिन, मिनरल्स ढेर सारी मात्रा में प्राप्त होते हैं। साथ ही इसमें शुगर कंटेन्ट भी कम हो जाता है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ जाती है, जिससे आपकी सुरक्षा बीमारियों से होती रहती है।

किशमिश और किशमिश का पानी सदियों से हृदय और लीवर की बीमारी को ठीक करने के लिये प्रयेाग किया आता जा रहा है। किशमिश के पानी को लगातार 4 दिनों तक पीने से लीवर और किडनियां अच्छे से काम करने लगते हैं और शरीर की में जमे विशैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

किशमिश का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है, खून साफ होता है, एसिडिटी कम होती है। यह सब फायदे आपको किशमिश का पानी पीने के दो दिनों में ही दिखाई पड़ने लगेगा।

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी
सामग्री-
- 2 कप पानी
- 150 ग्राम किशमिश
बनाने की विधि-
एक पैन में पानी उबालें, फिर उसमें साफ धुली हुई किशमिश डाल कर रातभर ऐसे ही पानी के अंदर छोड़ दें। दूसरे दिन सुबह पानी को छान लें और दुबारा धीमी आंच पर हल्का गरम कर के खाली पेट पी लें। उसके बाद 30 से 35 मिनट तक रूकने के बाद ही ब्रेकफास्ट करें। ऐसा कई दिनों तक करें और लाभ देखें।
काम की बात- हमेशा गहरे रंग की किशमिश ही चुनेंं, साफ और चमकदार किशमिश में अक्सर रसायन मिले होते हैं जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होती हैं। इस ट्रीटमेंट को एक महीने में चार दिनों तक लगातार करें, इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। मगर आपको शक्कर का सेवन थोड़ा कम करना होगा क्योंकि किशमिश में पहले से ही मिठास होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications