Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
हाइपोथाइरॉयडिज़्म होने के बावजूद कैसे कम करें अपना वजन
जब थायराइड ग्रंथि में थायराक्सिन हार्मोन कम बनने लगता है, तब उसे हाइपोथाइरॉयडिज्म कहते हैं। ऐसा होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है और आप अपना वजन नियंत्रित करने में असमर्थ हो जाते हैं।
Nykaa's Complete Make up kit Now at 40% discount Hurry Up!
इस बीमारी से अक्सर सबसे ज्यादा महिलाएं ही पीडित होती हैं। जो लोग हाइपोथाइरॉयडिज्म से पीडित हैं, उन्हें वजन घटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर डॉक्टरों के अनुसार अगर एक स्वस्थ दिनचर्या रखी जाए तो आप अपना बढ़ा हुआ वजन आराम से घटा लेंगी। आइये जानते हैं कुछ उपाय :

1. अपना पोषण सुधारिये: आप दिनभर में जो कुछ भी खाते हैं, उसके पोषण का हिसाब रखिये। आपकी डाइट में लो फैट वाली चीजें होनी चाहिये। ऐसे आहार शामिल करें जिसमें आयोडीन हो। आप, बिना वसा का मीट, वाइट फिश, जैतून तेल, नारियल तेल, साबुत अनाज और बीजों का सेवन कर सकते हैं।

2. मैदा नहीं साबुत अनाज का आटा खाइये: आपको मैदे की जगह पर साबुत अनाज या गेंहू की रोटियां खानी चाहिये। इनमें वसा नहीं होता और यह आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखेगा।

3. पानी का सेवन बढ़ाएं: दिनभर ढेर सारा पानी पियें, जिससे शरीर के अंदर गंदगी जमा ना हो पाए और आपको वजन घटाने में मदद मिले। बाजारू और शक्कर मिले ड्रिंक से दूरी बनाएं।

4. ग्रीन टी पियें: जिन लोगों को हाइपोथाइरॉयडिज़्म है, उन्हें ग्रीन टी जरुर पीना चाहिये। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है और ये फैट को जल्द बर्न करती है। साथ ही यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और थकान को भी दूर रखती है।

5. फाइबर खाइये: फाइबर खाने से पाचन क्रिया सही रहती है और कब्ज तथा शरीर की सूजन दूर रहती है।
6. भूखे मत रहिये: कभी अपना ब्रेकफास्ट मत छोडिये क्योंकि सुबह के वक्त आपके शरीर को ढेर सारी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अगर आप ब्रेकफास्ट छोड़ देंगे तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाएगा और आपको बाद में तेज की भूख लगेगी जिसकी वजह से आप ढेर सारा खाना खा कर वजन बढा लेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications