Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अब जरुर घटेगा मोटापा... रोज़ सुबह केला खा कर पियें 1 कप गर्म पानी
आज कल लोग वजन कम करने के चक्कर में ना जाने कौन कौन सी डाइट अपना रहे हैं। मगर केला खा कर अगर गरम पानी (खौलता हुआ नहीं, बस गुनगुना पानी) पी लिया जाए तो इससे भी काफी वजन कम करने में सहायता मिलती है।
The Paytm Great Cashback Sale is On! Get 100% Cashback on Movies and More
इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप दिनभर में क्या खाते हैं, पर अगर आप सुबह नाश्ते में पेट भर केला और गरम पानी पी लेते हैं, तो सब बराबर हो जाता है।

इस डाइट का नाम मॉर्निंग बनाना रखा गया है, जो कि आसानी से की जा सकती है। अगर आप सोंच रहे हैं कि यह डाइट इतने अच्छे से कैसे काम करती है, तो हम बता दें कि इसको करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और पाचन क्रिया तेज हो जाती है।
केला एक प्रकार के स्टार्च से भरपूर होता है, जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे यह पचने में काफी ज्यादा समय लेता है और लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास दिलाता रहता है। इससे एनर्जी भी खूब मिलती है।

जो लोग इस डाइट का पालन करते हैं, उन्हें रात में 8 बजे तक डिनर कर लेने की हिदायत दी जाती है और डिनर के बाद मीठा भी नहीं खाना चाहिये। केला हमेशा ताजा ही खाएं। आइये उदाहरण के तौर पर जानते हैं कि कैसी होनी चाहिये आपकी डाइट:
ब्रेकफास्ट में
- 1 या अधिक केले (जब तक कि पेट ना भर जाए)
- 1 गिलास गरम पानी
लंच में
- ताजे सलाद के साथ भोजन
- भूख लगने पर 3 बजे से पहले कुछ भी मीठा खा सकते हैं
डिनर में
- सब्जियों से भरपूर्ण भोजन
- मीठा ना खाएं

केला खाते खाते गरम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या भी दूर होती है। वे लोग जो सोंचते हैं कि सुबह खाली पेट उठ कर ठंडा पानी पीने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो, ऐसा नहीं है। बल्कि इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।

तो फिर अब जिम जाने और बोरिंग डाइट करने की चिंता छोडिये और अपनाइये यह बनाना डाइट और कुछ ही दिनों में देखिये फरक।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
