Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आपके लिगामेंट को मजबूत बनाएगा ये पेय
आपने कई लोगों को उनके लिगमेंट में दर्द होने की समस्या सुनी होगी, खासकर उस दौरान जब वह चल रहे हों या कुछ काम करके आएं हो। यह दिक्कत किसी को भी और कभी भी हो सकती है। लिगमेंट को स्नायुबंधन या अस्थिबंधन भी कहा जाता है।
यह समस्या, जब होती है जब लिगमेंट, कमजोर पड़ जाते हैं और यह किसी हड्डी से जुड़े होने के कारण खिंचाव महसूस करते हैं। वैसे तो लिगमेंट का काम शरीर में मूवमेंट करने में सहायता और सरलता प्रदान करना है।
कभी-कभार, लिगमेंट में दर्द होना बहुत कष्टदायी होता है और कई बार व्यक्ति की स्थिति अपंगता के समान हो जाती है। वैसे भी, घुटने हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और उनकी क्रियाविधि में लिगमेंट की भूमिका सबसे अह्म होती है।

उम्र बढ़ने के साथ-साथ लिगमेंट के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है और वो कमजोर होते जाते हैं। यही कारण है कि उम्रदराज लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिगमेंट में होने वाले दर्द और खिचांव के लिए कई इलाज हैं। जिनमें से कुछ घरेलू और कुछ चिकित्सकीय हैं।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे पेय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से लिगमेंट टियर में आराम मिलेगा और इस पेय को बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ घरेलू सामग्रियों को ही इस्तेमाल करना होगा। दालचीनी, अनानास, दलिया, संतरे का रस, बादाम और शहद को मिलाकर इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है। ये सभी तत्व, शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

अनानास में मौजूद, ब्रोमेलिन एक प्रकार का एंजाइम होता है जो सूजन और दर्द को कम कर देता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी होता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम भी काफी दर्द तक फायदेमंद होता है। दलिया में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार इस पेय को बनाते हैं।

ड्रिंक को तैयार करने की विधि:
1. एक गिलास लें और उसमें 5 ग्राम दालचीनी को डालें।
2. अनानास का जूस निकाल लें।
3. एक कप दलिया और औरेंज जूस लें।
4. 20 ग्राम बादाम लें।
5. एक ओर दलिया को पका लें।
6. संतरे का जूस निकाल लें।
7. शहद, बादाम, दालचीनी और जूस को मिला लें। अब इसमें दलिया मिला लें। और अच्छे से फेंट लें।
8. अब यह ड्रिंक तैयार है।
यह पेय, स्वास्थ्यवर्धक होता है। प्रतिदिन इसे पीने से लिगमेंट में होने वाली समस्या दूर हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications