Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रोज़ सुबह कीजिये ये काम होगी 1 महीने में 10 किलो चर्बी कम
जी हां, अब 1 महीने में आप 10 किलो तक चर्बी घटा सकते हैं। यह कोई जादू नहीं है बल्कि यह बिल्कुल सच बात है। अगर रोज़ सुबह आप अपने रोज के रुटीन में ज़रा परिवर्तन कर लें तो आपको पतला होने से कोई नहीं रोक सकता।
मोटापा कम करने में आपका मेटाबॉलिज्म रेट काफी सहायक माना जाता है। अगर यह हाई है तो आप अपना वजन आराम से कम कर सकते हैं, लेकिन अगर यह स्लो है तो आपको चाहे जितनी महनत और डायटिंग कर लें, आपका वजन ज़रा सा भी कम नहीं होगा।
तो अगर आप गंभीरता से वजन कम करने की सोंच रहे हैं, तो अपने जीव शैली में परिवर्तन कीजिये। सुबह उठ कर आपको एक महीने तक कुछ सरल काम करने होंगे और फिर आप देंखेगे कि आपका वजन कितनी जल्दी कम होना शुरु हो जाता है। तो आइये डालें एक नज़र इधर...

ठंडे पानी से नहाएं
हां, हो सकता है कि यह आपको थोड़ा तकलीफ दे, लेकिन इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाएगा और वह खुद को गरम करने के लिये बॉडी के फैट सेल्स का उपयोग करने लगेगी जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

रोज ग्रीन टी पीजिये
अपनी सुबह की चाय या कॉफी को बाय बोलिये और अब से रोज सुबह ग्रीन टी का सेवन कीजिये। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मेटाबॉलिज्म बढाने में मदद करता है।

भर पेट नाश्ता कीजिये
अपना ब्रेकफास्ट कभी ना छोड़ें और ना ही उसे आधा अधूरा करें। हमेशा पेट भर कर ब्रेकफास्ट करना चाहिये जिससे आपको दुपहर तक भूख ना लगे और बेकार की चीजें खाना बंद कर दें।

व्यायाम करना ना भूलें
सुबह सुबह एक्सरसाइज करने से आपका वजन जल्दी कम होगा। अगर सुबह समय नहीं मिल पाता तो शाम को एक घंटे व्यायाम करें।

प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट खाएं
अपने नाश्ते में ऐसी चीज़ें खाइये जिसमें ढेर सारा प्रोटीन हो। प्रोटीन खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और प्रोटीन, चर्बी से भी लड़ता है। अंडा, बींस, ओट्स या स्प्राउट्स खाना ना भूलें।

हमेशा एक्टिव रहें
सुस्त और आलसी लोग ज्यादा जल्दी मोटे हो जाते हैं। आपको दिनभर में बहुत ज्यादा एक्टिव बने रहने की जरुरत है। ऑफिस जाने के लिये लिफ्ट का नहीं सीढियों का प्रयोग करें या फिर ऑफिस पैदल जाएं।

सूरज की धूप खाएं
रिसर्च से पता चला है कि जो लोग सुबह की धूप खाते हैं, उनका वजन जल्दी घटता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
