Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
केवल रूप निखारने भर के लिये ही नहीं, हल्दी के और भी हैं औषधीय गुण
भारतीय मसालों की में हल्दी है जिसके सबसे ज्यादा औषधीय गुण हैं। यह पेट, त्वचा और शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिये प्रख्यात है।
हम और आप त्वचा को निखारने के लिये हल्दी का प्रयोग करते हैं मगर क्या आप जातनी हैं कि हल्दी घाव, मोच, सदी-जुखाम, खांसी, एनीमिया, दांत दर्द और ऐसे ही हजार रोगों को ठीक कर सकती है?
FATHER'S DAY SPECIALS! Jabong discount of Rs 300 on Rs 999 shopping on all products
सामान्यता 240 से 500 मिग्रा हल्दी वो भी तीन बार में प्रयोग करने की हिदायत दी जाती है। हल्दी का अधिक सेवन ना करें। आज हम आपको हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में बतांएगे, तो ज़रा ध्यान दें ...

दांतों की समस्यास के लिये: अगर आप हल्दी के पानी से (5 ग्राम हल्दी पाउडर, 2 लौंग और अमरूद के 2 सूखे पत्ते को 200 मिलीलीटर पानी में उबालें) से कुल्ला करेंगे तो आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

पेट की गड़बड़ी- छाछ या पानी में ताजी हल्दी की गांठ का रस निकाल कर मिला कर पीने से डायरिया में फायदा होता है।

स्किन की बीमारी: कच्छी हल्दी के जूस को अगर दाद या खुजली पर लगाया जाए तो फायदा होगा। आप हल्दी के जूस को शुद्ध शहद के साथ मिक्स कर के सेवन भी कर सकते हैं।

मासिक दर्द: मासिक के दिनों में पेट दर्द होने पर गरम पानी के साथ हल्दी को लेने से दर्द से राहत मिलती है।
एनीमिया: रोजाना शहद के साथ हल्दी का मिश्रण खाना चाहिये।

खसरा: हल्दी की जड़ का सूखा पावडर बना कर उसमें थोड़ी शहद मिक्स कर के उसके साथ करेले की पत्तियों का रस मिला कर खाना चाहिये।
दांतों में पीलापन: दांतों से पीलापन दूर करने के हल्दी में सेंधा नमक व सरसों का तेल मिलाकर दांतों को साफ करें।

सर्दी-जुखाम: 1/2 चम्मच हल्दी पावडर में 30 एम एल गरम पानी मिक्स कर के लें। इसके अलावा आप चाहें तो एक बर्तन में धीमी आंच पर दूध और को थोड़ी सी हल्दी के साथ उबालें और पियें।
मोच आने पर: हल्दी के पेस्ट को नींबू के साथ मिक्स कर के मोच पर लगा कर पट्टी बांध लें। दर्द चला जाएगा। इन घरेलू नुस्खों से ठीक करें पैर की मोच
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
