Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
डायरिया है तो खाएं ये 7 जरुरी आहार, होगा तुरंत फायदा
गर्मियां आते ही बीमारियों का अंबार लग जाता है। ऐसे में जरुरी है कि पेट की बीमारी से सबसे पहले बचा जाए क्योंकि पेट का संक्रमण सबसे पहले फैलता है। डायरिया एक ऐसी ही पेट की बीमारी है जो गर्मियों में सबसे ज्यादा फैलती है।
अगर आप खाने पीने की चीजों में साफ सफाई नहीं रखते या फिर बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं, तो खान-पान की वजह से आपको भी डायरिया हो सकता है।
डायरिया के कारण बार बार पतला दस्त होता है, जिसकी वजह से शरीर के अंदर मौजूद पानी और नमक निकल जाता है। इससे शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे आसानी से उपलब्ध होने वाले आहारों के नाम बताएंगे जिन्हें डायरिया के समय खाया जा सकता है।

नारियल पानी
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। साथ ही इसमें पोटैशियम भी होता है जो कि पेट की एसिडिटी लेवल को कम करता है।

दही
दही पेट को ठंडक पहुंचाती है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो कि पाचन क्रिया को ठीक कर के दस्त रोकती है।

लौकी
लौकी पेट को ठंडक पहुंचा कर पेट को राहत देती है। इसको खाने से दस्त रुक जाते हैं।

मूंग दाल
यह एक ऐसी अकेली दाल है जो आसानी से पच जाती है और चावल के साथ आराम से खाई जा सकती है। अगर दस्त हो रहे हैं तो थोड़ से चावल के साथ मूंग की दाल का सेवन करना चाहिये।

खिचड़ी
मूंग दाल की खिचड़ी इस दौरान खाने में काफी फायदेमंद रहती है। साबुदाने की खिचड़ी एक दम ना खाएं।

संतरे
इसमें फाइबर होता है जो कि पाचन क्रिया को ठीक ढंग से काम करने में मदद करेगा। साथ ही यह पेट को आराम भी पहुंचाएगा।

छाछ
खुद को हमेशा हाइड्रेट रखना हो तो छाछ का सेवन करें। इससे पेट और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक जाएंगे जो दस्त को रोकेगें।



Click it and Unblock the Notifications
