Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन घरेलू नुस्खों से ठीक करें पैर की मोच
पैरों में मोच या फिर खिंचाव आने पर काफी सूजन और दर्द पैदा हो जाता है। यह कभी भी हो सकता है, चाहे आप खेल-कूद में लीन हो या फिर चलते चलते पैर मुड़ जाए।
टखनों की मोच काफी दर्द भरी होती है। मोच आने पर अगर आप तुरंत डॉक्टर के पास ना जा सकें तो उसका भी समाधान है। आप कुछ खास घरेलू नुस्खों से अपनी पैरों की मोच को ठीक कर सकते हैं।
READ: मांसपेशियों में आने वाली मोच के लिए उपचार
यह नुस्खे काफी पुराने हैं जिसमें किचन में रखी हुई सामग्रियां काम आ सकती हैं। मोच आने पर इन नुस्खों को आजमाएं और ढेर सारा आराम करें, जिससे आप जल्दी ही ठीक हो सकें।
इसके बाद अगर आप ठीक ठाक चल लेते हैं, तो डॉक्टर के पास जाना बिल्कुल भी ना भूलें।
READ: हड्डियों को अंदर से खोखला बना देने वाले 15 आहार
आइये जानते हैं पैर की मोच के कुछ आसान से घरेलू नुस्खे....

आराम करें
टखने में अगर मोच आ जाए तो आपको खूब सारा आराम करना चाहिये। अगर आप रोजाना खूब चलते हैं तो कुछ दिनों तक ऐसा ना करें। ऐसे कार्य ना करें जिसमें टखने की मासपेशियां और ऊतकों की जरुरत पड़े।

बर्फ
यदि मोच लगने के तुरंत बाद ही उस जगह पर बर्फ लगा कर सेकाई की जाए तो उस जगह पर सूजन नहीं आती। दर्द को दूर करने के लिये हर 1-2 घंटे में 20 मिनट की बर्फ से सिकाई करनी चाहिये। बर्फ को हमेशा किसी कपड़े में लपेट कर लगाना चाहिये।

बैंडडेज बांधें
मोच को बैंडडेज या पट्टी से बांधने से राहत मिलती है। पैरों में प्लास्टिक बैंडडेज बांधिये जिससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहे। मोच को कस के नहीं बांधना चाहिये नहीं तो उससे खून का दौरा धीमा पड़ जाता है। अगर बैंडडेज को कस के बांध लिया तो दर्द बढ जाएगा।

पैरों को ऊपर उठाएं
पैरों के नीचे तकिया रखें जिससे आपका पैर थोड़ा ऊपर उठ सके। इससे खून एक जगह पर नहीं जम पाएगा और वह पूरे शरीर में सर्कुलेट होगा। इससे पैरों की सूजन कम हो जाएगी।

हल्दी का प्रयोग
हल्दी लगाने से पैरों की सूजन कम हो जाती है। हल्दी एक एंटी सेप्टिक गुणों वाला मसाला है जो लंबे समय से प्रयोग में लाई जा रही है। इसे लगाने से आपको मोच में काफी आराम मिल सकता है। 2 चम्मच हल्दी में थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बना कर हल्का गरम करें और मोच पर लगाएं। फिर 2 घंटे के बाद पैरों को गरम पानी से धो लें।

फिटकरी
फिटकरी का आधा चम्मच ले कर उसे एक गिलास गर्म दूध में मिक्स कर के पी जाएं, इससे चोट जल्दी ठीक हो जाएगी ।

शहद और चूना
मोच वाले स्थान पर शहद और चूना मिला कर हल्की मालिश करें। ऐसा कुद दिनों तक करें, आराम मिलेगा।

एलो वेरा
मोच वाले स्थान पर एलो वेरा जैल लगाएं, इससे आराम मिलेगा।

पान का पत्ता
पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगा कर , उस पत्ते को हल्का गरर्म कर के मोाच वाले अंग पर बांध लें।

नमक और तेल
नमक और सरसों के तेल को गरम करें और मोंच पर रखें। फिर इसे किसी कपडे़ से बांध कर रात में सो जाएं, आराम मिलेगा।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों के रस तथा सरसों के तेल को एक साथ मिला कर गर्म कर के मोंच वाले भाग पर रखें। ऐसा दिन में 4-5 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
