Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये ऐसे विटामिन और मिनरल्स के बारे में जिनके सप्पलीमेंट्स लेने जरुरी नहीं
हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें कुछ विटामिन्स और मिनरल्स लेने की आवश्यकता होती है। विभिन्न कार्यों को करने के लिए शरीर को इनकी आवश्यकता होती है परन्तु शरीर पर्याप्त मात्रा में इनका उत्पादन नहीं कर पाता।
हालाँकि हाल ही में की गयी खोज के अनुसार यह पता चला है कि हमारे शरीर को कुछ विटामिन्स और सम्पूरकों की आवश्यकता नहीं होती। मिनरल्स और विटामिन्स को अक्सर माइक्रोन्यूट्रियंट कहा जाता है क्योंकि शरीर को बहुत कम मात्रा में इनकी आवश्यकता होती है।

कैल्शियम, विटामिन डी और के, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस आपकी हड्डियों को टूटने से बचाता है। विटामिन डी पाचन तंत्र से होकर जाने वाले खाद्य पदार्थों से कैल्शियम अवशोषित करने में सहायक होता है न कि हड्डियों से ।

अनेक बी विटामिन्स कुछ को एंजाइम्स के मुख्य घटक होते हैं जो खाद्य पदार्थों से उर्जा प्राप्त करने में सहायक होते हैं। विटामिन बी6, बी12 और फोलिक एसिड, एमिनो एसिड को पचाने में सहायक होते हैं जो कोशिकाओं के गुणन में सहायक होता है।
आम धारणा के विपरीत पानी में घुलनशील कुछ विटामिन्स शरीर में लंबे समय तक रहते हैं। आपका लीवर कई वर्षों तक विटामिन बी12 की आपूर्ति करता है।

आइए उन विटामिन्स और मिनरल्स के बारे में जाने जिन्हें लेने की आवश्यकता नहीं होती। सबसे पहला है कैल्शियम के सप्लीमेंट्स। अक्सर महिलाओं को मज़बूत हड्डियों के लिए कैल्शियम के सप्लीमेंट्स लेने के लिए कहा जाता है।

वर्तमान में की गयी खोज के अनुसार इसके कारण किडनी में स्टोन, धमनियों का कड़ा होना और हार्ट संबंधी समस्याएं होने की संभावना होती है। इसके बजाय फिश, हरी पत्तेदार सब्जियां और बादाम का सेवन करें। इनमे कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गुर्दे की पथरी में रामबाण का इलाज करेगा एप्पल साइडर वेनिगर

वर्तमान खोज के अनुसार विटामिन ई के कारण कैंसर हो सकता है। पहले अल्जाइमर, मोतियाबिंद, दिल की बीमारी आदि बीमारियों से बचने के लिए विटामिन ई लेने की सलाह दी जाती थी।
आयोडीन के सप्लीमेंट्स लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें क्योंकि आयोडीन की थोड़ी भी अधिक मात्रा से हाइपोथाइरोइडिज्म के शिकार हो सकते हैं। अत: आयोडीन की मात्रा लेते समय सावधान रहे।

आयरन सप्लीमेंट्स लीवर और अन्य अंग जैसे पेन्क्रियास और हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अत: डॉक्टर की सलाह लें और देखें कि क्या वास्तव में आपको आयरन के सप्लीमेंट्स लेने की आवश्यकता है या नहीं।
विटामिन बी6 संपूरक से नसों में असामान्य उत्तेजना उत्पन्न होती है। अत: कोई भी संपूरक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
