Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, बच्चों की परीक्षा के समय कैसा होना चाहिये उनका खान-पान
बच्चों की परीक्षा का समय आ चुका है और जिधर भी देखो वहीं तनाव का माहौल छाया हुआ है। जहां बच्चे अपनी कॉपी-किताबें निकाल कर दिन रात पढ़ते नज़र आ रहे हैं, वहीं माता-पिता की रातों की नींद भी उड़ी हुई है।
WOMEN'S DAY SPECIALS! Dress To Express Get 90% Off Products at Jabong
माता-पिता को बच्चों की परीक्षा से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता ज्यादा सताती है। बच्चे अक्सर तनाव के चक्कर में भूंखे पेट परीक्षा देने निकल पड़ते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ जाती है।
अगर आपके बच्चे की भी परीक्षा चल रही है और आप नहीं चाहते कि वह एक्ज़ाम हॉल में जा कर बेहोशी, लो बीपी या चक्कर का शिकार हो जाए तो आपका यह जानना बेहद जरुरी है कि उसे क्या खिलाया जाए और क्या नहीं।
परीक्षा के दौरान आपके बच्चे तनाव से ना घिरे रहें इसके लिये उन्हें सही आहर दें। आइये जानते हैं इसके बारे में अच्छे से...

कोशिश करें कि खाएं जरुर
रोजाना बच्चा चाहे ब्रेकफास्ट करता हो या नहीं, लेकिन परीक्षा के दिनों में उसे कुछ न कुछ जरुर खिला कर भेंजे। इससे उसके दिमाग में एनर्जी रहेगी और वह तेजी से काम करेगा। अगर बच्चा ज्यादा भारी नहीं खा सकता तो उसे प्रोटीन शेक या स्मूदी पिला कर भेजें।

दिमाग तेज करने वाले आहार खिलाएं
इसमे आपको प्रोटीन वाले आहार शामिल करने होंगे जो बच्चे के दिमाग को एलर्ट रखेंगे। एक्जाम के दिन बच्चे को अंडा, मेवे, दही या पनीर आदि खिलाएं। ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ स्किम मिल्क, अंडे या टोस्ट पर जैम आदि लगा कर खिलाएं। संतरा, स्ट्रॉबेरी, केला, पालक, गाजर आदि अच्छी च्वाइस है।

दिमाग बंद करने वाले आहार ना खिलाएं
परीक्षा के दिनों में बच्चे को मैदे से बनी चीज़ें जैसे, कुकीज़, केक या मफिन्स जैसी चीज़ें ना खिलाएं। इकसे अलावा डेज़र्ट, चॉकलेट और कैंडीज़ आदि ना दें क्योंकि उन्हें हजम करने में एनर्जी लगती है। साथ ही आलू और चावल भी नहीं देना चाहिये क्योंकि इससे काफी नींद आती है।

क्या पीना चाहिये
परीक्षा के पहले बच्चे को ढेर सारा पानी पीने को कहें। चाय थोड़ी कम शक्कर के साथ होनी चाहिये। शरीर में अगर डीहाइड्रेशन हो गया तो बच्चे को चक्कर और बेहोशी आ सकती है।

क्या नहीं पीना चाहिये
बच्चे को शक्कर से भरी कोल्ड ड्रिंक और ढेर सारी कॉफी नहीं देनी चाहिये। अगर बच्चे को कॉफी की लत है तो उसके साथ उसको कुछ हेल्दी खाने को भी दें।

हल्का भोजन करें
भोजन कभी भी ठूंस ठूंस कर ना खाएं। अगर परीक्षा के पहले आप पेट भर कर ब्रेकफास्ट या लंच करेंगे तो आपको नींद आएगी और आपका पेट भी भरा भरा लगेगा। आपका शरीर सारी एनर्जी दिमाग की ओर ना लगा कर भोजन हजम करने में लगा देगा।

मल्टीविटामिन्स का सेवन
कई बच्चे घर का हेल्दी खाना ना खा कर पिज्जा और बर्गर पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में उनके अंदर जरुरी विटामिन और मिनरल की कमी आ जाती है। इसलिये मल्टीविटामिन लेना जरुरी हो जाता है। विटामिन B दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। आयरन, कैल्शियम और जिंक शरीर को तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
