Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
जानिये, क्या होता है जब आप रोज़ खाते हैं एक कच्चा केला
पके हुए केले तो हर कोई खाता है और साथ ही इसके फायदों के बारे में भी सभी को पता है। केला पोटैशियम का एक अच्छा सोर्स है, जिसे खाने से हमें एनर्जी मिलती है तथा हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
पर क्या आपने कभी कच्चे केले के स्वास्थ्य लाभ के बारे में सुना है? जी हां, वहीं कच्चा केला जिसके या तो केले के चिप्स बनाए जाते हैं या फिर सब्जी। ज्यादातर लोगों को इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं पता, इसलिये वे इसे खाने के बारे में नहीं सोंचते।
कच्चे केले में सेहतमंद स्टार्च और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी एनर्जी का लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। इसे खाने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। तो आइये अब पढ़ लेते हैं कि कच्चे केले से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं।

वजन घटाए
कच्चे केले में ढेर सारा फाइबर होता है जिसे खाने से अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियां साफ होती हैं।

कब्ज से छुटकारा
कच्चे केले में फाइबर और स्टार्च पाया जाता है, जो कि आंतों में किसी भी प्रकार की अशुद्धि को जमने से रोकते हैं। ऐसे में गंदगी पूरी तरह से पेट के बाहर चली जाती है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।

भूख को शांत करे
कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं। एक केला खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और आप बेकार की चीज़ों को खाने से बच जाते हैं।

मधुमेह को कंट्रोल करे
कच्चा केला खाने से body cells की क्षमता घट जाती है जिससे वह ग्लूकोज़ का absorption ठीक से नहीं कर पाता और इंसुलिन का लेवल शरीर के अंदर कम होने लगता है, जिससे मधुमेह कंट्रोल होता है।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार
कच्चे केले के नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। कच्चा केला खाने से पाचक रसों का स्त्रावण बेहतर तरीके से होता है।

हड्डियों के लिये भी बढियां
कच्चे केले में विटामिन, मैगनीशियम और कैल्शियम होता है जो कि हड्डी को मजबूत बनाने का काम करते हैं और जोड़ों के दर्द से मुक्ती दिलाते हैं।

मूड ठीक करे
रिसर्च से पता चला है कि कच्चे केले में अमीना एसिड होता है, जो कि ब्रेन में हो रहे कैमिकल चेंज को संतुलित करता है जिससे मूड में बार बार होने वाले बदलाव कंट्रोल होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
