Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वर्कआउट के बाद अगर खायेंगे ये 10 चीजें तो नहीं बनेगी बॉडी
वर्कआउट करने के बाद हम लोगों को खुश होना चाहिए कि हमने लाइफ में अपने लिए कुछ किया है। इससे हमारा शरीर अच्छा और स्वस्थ रहता है और हमें एक अलग तरह की संतुष्टि भी होती है।
एक्सरसाइज करने के बाद हम लोग अच्छी चीजें ही खाना चाहते है और हमारी आँखे भी उस खाने वाली चीज पर ही जाकर रुक जाती है।

जी हाँ हमें बेशक वर्कआउट करने के बाद कुछ खाना चाहिए जिससे कि हमारे शरीर को जरूरी ऊर्जा मिल सके और हमारी बॉडी मसल्स मजबूत हो सके और साथ ही हमारा मेटाबोलिज्म भी दुरुस्त रहे।
लेकिन इसके लिए ध्यान रहे कि हम ऐसी चीजें ना खाएं जिससे हमारा किया गया वर्कआउट व्यर्थ ही चला जाए। इसलिए हम यहाँ आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहें है जिनसे विशेषकर आपको दूर रहना है।

1. सोडा:
आपको एक्सरसाइज करने के बाद सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि एक्सरसाइज करने के बाद ज्यादा मात्रा में पानी शरीर से बाहर निकल जाता है और एक्सरसाइज के बाद आपको हाइड्रेटेड रहने की जरुरत होती है। सोडा आपको हाइड्रेटेड नहीं रख पाता है इसलिए आप इससे दूर रहें।

2. मसालेदार खाना:
आपको रोजाना एक्सरसाइज करने के बाद यह कोशिश करनी चाहिए कि आप मसालेदार खाने से दूर ही रहें क्योंकि इस तरह का खाना पचने में दिक्कत करता है जिससे आपका हाजमा ख़राब हो सकता है।

3. हाई प्रोटीन फूड्स:
ऐसा नहीं है कि मसालेदार खाने की तरह आप प्रोटीन भी ना खाएं क्योंकि मसालेदार खाना खाने से आपके पेट को उतना आराम नहीं मिलता है जितना उसको एक्सरसाइज करने के बाद जरुरत होती है। यदि आप अपने वजन को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो आप अपने डाइट में कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ का ही इस्तेमाल करें या फिर आसानी से पचने वाले प्रोटीन युक्त पदार्थों का इस्तेमाल करें।

4. चॉकलेट्स:
एक्सरसाइज करने के बाद चॉकलेट्स का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। खासतौर पर तब जब आप अपने वजन को लेकर चिंतित हैं। चॉकलेट्स में बहुत अधिक मात्रा में फैट होता है और अगर हम इनका सेवन करते हैं तो हमारे शरीर द्वारा प्रोटीन का अवशोषण कम हो जाता है जो हमारे स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं है।

5. साल्टी फूड्स:
साल्टी फूड्स यानी चटपटे पदार्थ जैसे कि चिप्स, निश्चित रूप से आपके लिए अच्छा नहीं है अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं। बाज़ार में बनने वाली ये चटपटी चीजें हमेशा ही एक आसान चॉइस होती हैं कुछ खाने के लिए। कोशिश करें कि एक्सरसाइज करने के बाद आप इन चीजों से दूर रहें क्योंकि ये आपके शरीर को अच्छी क्वालिटी का फैट और साल्ट नहीं देते हैं जो आपके शरीर के लिए जरुरी होते हैं।

6. शुगरी स्नैक्स:
एक्सरसाइज करने के बाद आपको कार्बोहाइड्रेट से भरपूर और फाइबर युक्त चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये आपको शरीर के लिए जरुरी ग्लाइकोजन देते हैं। शुगरी स्नैक्स जैसे पेस्ट्री आदि जिसमे कि बेकार कार्बोहाइड्रेट, फैट और शुगर होते हैं जो आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं।

7. फ्राई अंडे:
फ्राई अंडे हमेशा ऐसे तेल या बटर में बनाए जाते हैं जोकि सैचुरेटेड फैट से भरे हुए होते हैं। इनका सेवन आपके स्वास्थय को खराब कर सकता है। अगर एक्सरसाइज करने के बाद आप अंडे खाना ही चाहते हैं तो आप उबला हुआ अंडा या उसको प्रोटीन शेक के साथ मिलाकर खाएं जिससे आपको भरपूर ऊर्जा मिले।

8. एल्कोहल:
वैसे तो एल्कोहल किसी को नहीं इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन अगर आप एक्सरसाइज करने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आप पर बुरा असर डाल सकता है। जानना चाहते हैं कैसे तो सुनिए एल्कोहल एक डाईयूरेटिक एजेंट होता है जो आपको किसी तरह का लाभ नहीं देता बल्कि आपके मसल्स बनने की प्रोसेस को खराब कर देता है।

9. कच्ची सब्जियां:
वैसे तो कच्ची सब्जियां स्वास्थय वर्धक और संतुलित डाइट होती हैं लेकिन एक्सरसाइज करने के बाद ये सही चॉइस नहीं होती हैं। इसका कारण है कि एक्सरसाइज करने के बाद आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रीयेंट्स की जरुरत होती है जो कच्ची सब्जियां पर्याप्त नहीं हैं ये सब देने के लिए। इसलिए ऐसा करने से बचें।

10. हाई फैटी फूड्स:
फैटी खाद्य पदार्थ आपके पाचन क्रिया को कम करते हैं और आपके शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरुरी न्यूट्रीयेंट्स भी इन पदार्थों से नहीं मिलते हैं। इसलिए आप एक्सरसाइज करने के बाद ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने से बचें।
कुल मिलाकर हमारा कहने का मतलब है कि आप सही खाद्य पदार्थों का चुनाव करें जिससे कि आपको वर्कआउट करने के बाद सही रिजल्ट मिल सके। ऊपर बताये गये पदार्थों को आप बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
