Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
हरी मटर खाने से होते है ये 10 लाभ, क्या जानते है
हमारे यहां हर तरह की खेती की जाती है। जैसा की आप सभी जानते है कि हमारे हरी मटर आसानी से उपलब्ध हो जाती है इसलिए हम उसका की तरह से सेवन करते है। हरी मटर से की तरह के खाने भी बनाए जाते है। कई लोग उसको मसालेदार बनाकर खाते है तो कई लोग भूंजकर भी खाते है।
ठंड के मौसम में रंगबिरंगी सब्जियों के साथ ही हरी मटर को काफी पसंद किया जाता है। मटर की मौजूदगी भोजन के प्रति आपकी रुचि के दुगुना जो कर देती है। सब्जी को या पुलाव, पराठे हों या पोहा, ठंड के दिनों में बगैर मटर के सब अधूरा ही होता है। अब आप मटर को इतना ही पसंद करते हैं, तो चलिए हम आपको इसके फायदे भी बता देते हैं।
स्वाद, सेहत और सौंदर्य का अनोखा मिश्रण है हरी मटर। हरी मटर खाने से आपको कई लाभ होते हैं आइए जानते है हरी मटर खाने के लाभ...

कोलेस्ट्रोल को कम करती है हरा मटर
हरी मटर खाने से जो सबसे बड़ा फायदा है वो यो है कि वो शरीर से बीमारियों को बाहर निकालती है।
मटर खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और आपको मोटापे के साथ-साथ अन्य कई बीमारियों से बचाता है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

दिल की बीमारी से राहत
हरी मटर एक ऐसी चीज है जिसको खाने से आपको दिल की बीमारी का खतरा नहीं होता है। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। प्रतिदिन हरी मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

कैंसर से भी मिलता है छुटकारा
हरी मटर को आप आम सब्जी की तरह ना देखें इसके बहुत बड़े बड़े फायदे हैं। यह कैंसर जैसी बीमारियों से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसे नियमित खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी है।

फाइबर होता है मटर में
हमारे शरीर को ऊर्जा के लिए फाइबर की जरूरत होती है और मटर में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। हरी मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।

गर्भवती महलाओं के लिए फायदेमंद है मटर
आपको बता दें कि जो महिलाए गर्भवती है वो अगर हरी मटर का सेवन करें तो उनके लिए बहुत सारे लाभ है। यह गर्भवती महिला के साथ-साथ भ्रूण को भी पर्याप्त पोषण देती है। इसके अलावा सामान्य महिलाओं में माहवारी की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मटर सहायक होती है।

हड्डियों के लिए खास है
हड्डियों का मजबूत होना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि शरीर का आधार यहीं होती है। हरी मटर में प्रोटीन के साथ ही विटामिन-के की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों की बीमारियों और खासतौर से ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करने में सहायक होती है।

चेहरे की झाइयों से राहत
आपका चेहरा ही आपकी खूबसूरती कि पहचान होता है। अगर आपके चेहरे पर झाइयां आ गई हो तो आपको हरी मटर का सेवन करना चाहिए। अगर आप चेहरे पर झाइयों से परेशान हैं, तो मटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें। प्रतिदिन इस प्रयोग को करें। अन्य दिनों में मटर के आटे का प्रयोग भी कर सकते हैं।

स्क्रब करें तैयार
अगर आप बाजार से मंहगे प्रोडक्ट खरीदते है और हमेशा से अपने फेस को स्क्रब करते है तो आपके लिए मटर बहुत फायदेमंद होता है। मटर के दानों का दरदरा पेस्ट त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब है। इससे आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा और चेहरा बेदाग होगा। धीरे-धीरे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

मेमोरी पावर बढ़ाती है मटर
अगर आपको भूलने की बीमारी है तो आपको हरी मटर मदद करने वाली है। इसलिए आप रोजाना की छोटी-छोटी चीजें याद नहीं रख पाते, तो हरी मटर का नियमित सेवन कीजिए। यह आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगी।

घाव में आराम
अगर आपको कोई घाव है चोट लग गई है को आपको हरी मटर से आराम मिल सकती है। अगर आप जल जाते हैं तो आपको जले हुए स्थान पर हरी मटर का लेप लगाने से आराम मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
