Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्वस्थ रहना है तो लंच के दौरान ना करें ये 12 गलतियां
ऐसे लोग जो ऑफिस जॉब करते हैं वो लंच टाइम को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, क्योंकि यही वो टाइम होता है जब वो अपने दोस्तों के साथ बैठकर मस्ती करते हैं। इस समय वो पूरी तरह से रिलैक्स रहते हैं और अपने काम के बारे में नहीं सोचते हैं, सिर्फ मनपसन्द लजीज खाने पर ही उनका ध्यान रहता है।
लेकिन कभी कभी आपके लंच टाइम की कुछ आदतें आपके स्वास्थय के लिए ठीक नहीं होती हैं। अगर आप इन आदतों को अपने लंच टाइम में इस्तेमाल करते हैं तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। हेल्दी समझी जाने वाली इन 10 चीजों को बार बार खाना हो सकता है नुकसानदायक
अगर आप उनमे से हैं तो हम आपको यहाँ आपके द्वारा की जाने वाली गलतियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें आपको जल्द से जल्द छोडना चाहिए, जिससे कि आप अपने वजन को कम करने के साथ साथ स्लिम फिट और उर्जावान रह सकें।

1. बाहर का खाना:
द यूरोपियन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार बाहर रेस्तरां में जो फास्टफूड होते हैं उनमे घर पर बने खाने की तुलना में ज्यादा कैलोरी और फैट होता है। खासतौर पर जब आप बाहर खाते हैं तो आप कम से कम 190 कैलोरी ज्यादा लेते हैं जोकि नुकसानदायक होता है।

2. अपने डेस्क पर खाना:
ब्रिस्टोल यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार अपने लंच टाइम में जब आप डेस्क पर बैठकर खाते हैं तो आप ज्यादा खा लेते हैं, क्योंकि जब आप अपने डेस्क पर खा रहे होते हैं तो आप बहुत ज्यादा विचलित रहते हैं जिसकी वजह से आप ध्यान नहीं दे पाते हैं कि कितना आपने खा लिया।

3. लंच करते समय फोन का इस्तेमाल करना:
जब आप लंच करते हैं तो अक्सर अपने फोन को इस्तेमाल भी करते रहते हैं जिसकी वजह से आप ज्यादा खा लेते हैं क्योंकि फोन की वजह से आप अपने लंच पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और ज्यादा खा लेते हैं। आप कोशिश करें कि लंच टाइम में ये सारी चीजें ना करें, जिससे कि आप अपने लंच पर फोकस कर सकें।

4. ऑफिस में काफी पीना :
अगर आप रात में जल्दी सोना चाहते हैं तो लंच के बाद ऑफिस में ज्यादा कॉफ़ी पीना आपके लिए दिक्कत कर सकता है। ब्रिस्टोल यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक अगर आप अपने सोने के टाइम से 6 घंटे पहले भी कॉफ़ी लेते हैं तो आपको नींद कम आयेगी। इसलिए अगर आप ऑफिस में लेट लंच करते हैं तो कॉफ़ी का सेवन ना ही करें।

5. लंच बॉक्स में हरी चीजों को ना इस्तेमाल करना:
अगर आप अपने लंच में हरी सब्जियां या सलाद आदि इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपके शरीर में न्यूट्रीशन की कमी हो जायेगी। हरी पत्तियों वाले पालक आदि ऐसी चीजें हैं जो आपके शरीर के जरुरी न्युट्रीयेंट्स, फाइबर, विटामिन आदि से भरे होती हैं। इसलिए आप अपने साथ लंच में ये सब भी ले जायें।

6. सलाद में अनहेल्दी ड्रेसिंग करना:
आपको अपने साथ लाये गये सलाद में ड्रेसिंग वगैरा नहीं करनी है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में सोयाबीन आयल होता है जो आपके सलाद के फायदे को कम कर देता है।

7. सलाद के साथ ब्रेड खाना:
आप सलाद के साथ ब्रेड का इस्तेमाल ना करें क्योंकि व्हाइट ब्रेड में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट नहीं होता है और आपकी शरीर इसे बहुत जल्दी छोटे छोटे शुगर में तोड़ देती है। इसके अलावा यह आपको 100 कैलोरी ज्यादा देता है जो नुकसानदायक है।सलाद ऐसा बनाइये जिससे फायदा पहुंचे

8. आपका बहुत जल्दी या देर से खाना:
जितना महत्वपूर्ण यह है कि आपको क्या खाना है उतना ही महत्वपूर्ण ये भी है कि आपको कब खाना है। अगर आप बहुत जल्दी खाते हैं तो आपको जल्दी भूख लगेगी जिससे आप ऑफिस के स्नैक्स को खाना शुरू करते है जो आपको ज्यादा कैलोरी देते हैं। इसलिए आप अपने टाइम का जरुर ध्यान रखें।

9. सैंडविच के लिए व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल करना:
अगर आप अपने सैंडविच के लिए व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक है क्योंकि यह आपको ज्यादा कैलोरी देगा। इसलिए आप सैंडविच के लिए आटे वाले ब्रेड का इस्तेमाल करें जिसमे कम कार्बोहायड्रेट होता है और आपको ज्यादा कैलोरी भी नहीं मिलेगी।

10. सोडा का इस्तेमाल करना:
अगर आप सोडा का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है क्योंकि सोडा में 39 ग्राम शुगर होता है, इसका मतलब कि जितनी शुगर की आपको जरुरत होती है यह उससे कहीं ज्यादा है। सोडा स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं होता है और इससे आप का वजन भी बढ़ सकता है।

11. हेल्दी फूड्स का ज्यादा खाना:
किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है चाहे वो हेल्दी फूड्स ही क्यों न हो। बादाम एक अच्छा चॉइस है स्नैक्स के लिए लेकिन अगर इसे ज्यादा खा लें तो यह आपको 300 कैलोरी देता है जो हानिकारक है।

12. केवल कैलोरी पर फोकस करना:
वजन कम करने के लिए केवल कैलोरी पर ही नहीं ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए फैट, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम और शुगर भी जरुरी होते हैं। चूंकि ये वजन बढाते हैं सिर्फ इसलिए आप इनको नजरंदाज नहीं कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
