Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सलाद ऐसा बनाइये जिससे फायदा पहुंचे
हमारे घरों में अक्सर हमें खाने के साथ-साथ सलाद भी परोसा जाता है। यह ताकत देता है और पेट के लिये भी काफी हल्का होता है। हम में से बहुत से लोग सलाद को किसी भी सब्जी और फलों को डाल कर तैयार करते हैं मगर दोस्तों सलाद बनाने का भी एक तरीका होता है। हमारा सलाद ऐसा होना चाहिये जो हमें खूब सारी ऊर्जा दे ना कि ऊर्जारहित हो।
सलाद में बहुत ज्यादा मिर्च मसाला नहीं मिक्स करना चाहिये नहीं तो उसे खाने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। आइये जानते हैं कि सलाद को किस प्रकार से बनाना चाहिये , जिससे उसकी पौष्टिकता बनी रहे। पेट को ठंडक पहुंचाए कुकुंबर सैलेड

1. ताजा हो सलाद- आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि सलाद में सम्पूर्ण सामग्री ताजा होनी चाहिए। सलाद के लिये सदैव ताजा फल ही लें। बासी सब्जियां या फल आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सब्जियों को पकाकर उनका सलाद न बनाएं। ध्यान रहे कि खाने के थोड़ी देर पहले ही सलाद काटें और नींबू, नमक, मसाला इत्यादि खाने के वक्त ही डालें।
2. सलाद में वैराइटी लाइये- अपने सलाद को रोज एक ही सब्जी और फल से मिला कर ना बनाएं। इसमें कभी-कभी पालक के पत्ते, लाल चौलाई या मेथी के पत्तों को बारिक काटकर सलाद में मिलाएं। मूली के ताजे पत्तों का भी सलाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. सलाद की सजावट- अगर सलाद बड़ी ही अच्छी तरह से सजा है तो इसे खाने के लिये मन ललचा जाता है। कई लोग सलाद को सजाने के लिये इसमें सोया सॉस, सिरका तथा अन्य तेलों का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा आप नींबू, शहद या दही भी डाल इसको चटपटा बना सकते हैं।
यहां सलाद बनाने की कुछ विधियां दी जा रही है, इन्हें ध्यान से पढ़ें और स्वादिष्ट सलाद तैयार करें :-
1. चुकन्दर का सलाद
सामग्री :- चार चुकंदर, 1/3 इंच अदरक, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच सुगंधित सिरका, एक चम्मच जैतून का तेल।
बनाने की विधि :- चुकंदर के गोल आकार में पतले-पतले टुकड़े कर लें। अदरक को कस लें। फिर एक कटोरा लेकर चीनी को छोड़कर सारी सामग्री मिला लें। ऊपर से चीनी छिड़क दें। स्वादिष्ट चुकंदर का सलाद तैयार है।
2. मैकरोनी सलाद
सामग्री :- 500 ग्राम मैकरोनी, 4-5 लाल व पीली शिमला मिर्च, खीरा, 6 चम्मच जैतून का तेल, 3 चम्मच सिरका, एक चम्मच चीनी या शहद, आधा चम्मच सरसों तेल में भिंगोया हुआ लहसुन, नमक व मिर्च स्वादानुसार।
बनाने की विधि :- मैकरोनी को उबाल लें। अब इसमें शिमला मिर्च तथा खीरे को छिलके सहित काटकर डालें। लहसुन को भी बारीक काट लें। पूरी सामग्री को एकसार कर लें। स्वादानुसार नमक-मिर्च डालें। चाहें तो सूखी जड़ी-बूटियों से इसे सजा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
