Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
बिना सप्लीमेंट्स के विटामिन ई की कमी को कैसे दूर करें?
जैसा कि हम जानते हैं कि कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं ताकि शरीर अच्छे से काम कर सके और हम स्वस्थ रहें। इन पोषक तत्वों में विटामिन्स, प्रोटीन्स, फैट्स और मिनरल्स शामिल हैं।
यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो निश्चित रूप से आप बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी चीज़ें खाते होंगे, सही है न?
Flipkart Republic Day Sale! Get Upto 80% Cashback on Fashion Apparels
खैर कभी कभी हेल्दी चीज़ें खाने से भी हमें यह महसूस नहीं होता कि हम कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को अपने आहार में शामिल नहीं कर रहे हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं ताकि शरीर अच्छे से काम कर सके और हम स्वस्थ रहें।

इन पोषक तत्वों में विटामिन्स, प्रोटीन्स, फैट्स और मिनरल्स शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने आहार में प्रतिदिन इन सभी पोषक तत्वों को शामिल करता है तो वह पूरी तरह स्वस्थ रह सकता है!
जब विटामिन्स की बात आती है तो कई तरह के विटामिन्स के समूह होते हैं जो व्यक्ति के शरीर को विभिन्न तरीके से लाभ पहुंचाते हैं।

विटामिन 'ए', विटामिन 'सी', विटामिन 'डी', विटामिन 'ई' और विटामिन 'के' आदि कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स हैं जिनका हमारे आहार में शामिल होना आवश्यक है। विटामिन ई बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐजिंग प्रोसेस (उम्र बढ़ने की प्रक्रिया) को कम करता है, हृदय की बीमारियों की रोकथाम करता है, दृष्टि बढ़ाता है आदि।
विटामिन ई की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइये देखें कि कैसे बिना सप्लीमेंट्स लिए आप विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं।
विटामिन ई की कमी से क्या तात्पर्य है?
जैसा कि हमने पहले पढ़ा व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ई बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर के कुछ कार्यों में सहायक होता है।

विटामिन ई की कमी के कारण कई दुष्परिणाम हो सकते हैं जैसे मांसपेशियों की कमज़ोरी, लिवर से संबंधित बीमारियाँ, बालों का गिरना, त्वचा का रूखा होना, पैरों में दर्द होना, भूलने की समस्या आदि।
सप्लीमेंट्स के बिना रोकथाम
सामान्यत: जब लोगों को किसी निश्चित पोषक तत्व की कमी होती है तो डॉक्टर्स सप्लीमेंट्स या दवाईयां लेने की सलाह देते हैं। ये दवाईयां या सप्लीमेंट्स कृत्रिम स्त्रोतों की तरह होते हैं जो हमारे शरीर में अनुपस्थित पोषक तत्व की कमी को पूरा करते हैं।
हालाँकि इन सप्लीमेंट्स को लेने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं क्योंकि पोषक तत्वों के ये स्त्रोत प्राकृतिक नहीं होते।
तो यदि आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो बिना कोई सप्लीमेंट्स लिए आप प्राकृतिक तरीकों से भी इस कमी को दूर कर सकते हैं।

वर्तमान में किये गए एक अध्ययन से पता चला है कि अपने प्रतिदिन के आहार में अंडे को शामिल करके भी आप शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं; जी हाँ, यह इतना आसान है!
अंडे में अन्य पोषक तत्वों के अलावा विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अत: अंडे को किसी भी रूप में खाने से शरीर में विटामिन ई का संतुलन बना रह सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications