Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कैटरीना कैफ जैसी बॉडी बनाना चाहती हैं तो ऐसी होनी चाहिये आपकी डाइट और वर्कआउट रूटीन
अपने फेवरेट सितारों को देखकर हर किसी का मन यही करता है की वे भी उनकी ही तरह फिट दिखें। आजकल बॉलीवुड में कैटरीना कैफ की फिटनेस और फिगर को लेकर काफी चर्चा रहती है।
हाल ही में आई उनकी फिल्म जग्गा जासूस में उनकी फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि कैटरीना की तरह फिटनेस और फिगर बना पाना इतना मुश्किल भी नहीं जितना आप समझ रही हैं।
बस इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ ख़ास तरह के बदलाव लाने होंगे। कैटरीना कैफ रोजाना योग करती हैं और साथ में जिम भी जाती हैं।
इसके अलावा वो अपने डाइट का भी विशेष ध्यान रखती हैं और सब कुछ डायटीशियन के निर्देशानुसार ही करती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कैटरीना कैफ को डेली रूटीन के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।

वर्कआउट रूटीन:
योगा : कैटरीना कैफ कहती हैं की उन्होंने छोटी उम्र से योग करने की आदत डाल ली थी और उसी का नतीजा है की वे आज इतनी फिट हैं। नियमित योग से उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है।

स्विमिंग और साइकिलिंग :
अगर आप भी कैटरीना कैफ की तरह एब्स बनाना चाहती हैं तो रोजाना साइकिलिंग करना शुरू कर दें। कैटरीना रोजाना साइकिलिंग करने के साथ ही साथ स्विमिंग भी करने जाती हैं।

जॉगिंग:
रोजाना सुबह जल्दी उठकर कैटरीना जॉगिंग के लिए जाती हैं। उनका कहना है की सुबह सुबह आप अपनी क्षमतानुसार जितना चल सकते हैं ज़रूर चलें।

जिम :
वे जिम जाना कभी नहीं भूलती हैं और जिम में वे कोर और एब्स एक्सरसाइज ही ज्यादा करती हैं।

कैटरीना कैफ के डाइट सीक्रेट्स :
सुबह उठने पर : वे बताती हैं की रोजाना सुबह बेड से उठते ही वे सबसे पहले चार गिलास सादा पानी पीती हैं।

नाश्ता :
वे नाश्ते में सेरेल, ओटमील, अनार का जूस और एग वाइट का सेवन करती हैं।

लंच :
लंच में वे रोजाना हरी सब्जियां, दाल, सलाद और उबले हुए चावल खाती हैं। वे तली भुनी चीजों का बिलकुल भी सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा वे कार्बोहाइड्रेट का भी कम से कम सेवन करती हैं।

डिनर :
वे सोने से करीब 2 घंटे पहले ही डिनर करती हैं जिससे खाना आसानी से पच जाए और पेट से जुडी किसी तरह की कोई समस्या न हो। डिनर में वे वेजिटेबल सूप, ग्रीन सलाद, दाल, उबली हुई सब्जियां और रोटी खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
