Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना है तो अदरक से बनी इन चीजों का करें सेवन
अदरक हाई ब्लड प्रेशर से निजात दिलाने में काफी असरदार मानी जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप घर पर ही अदरक का इस्तेमाल कैसे करें।
आजकल की व्यस्त जीवनशैली में अधिकतर लोग हाइपरटेंशन के मरीज होते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी हैं क्योंकि खराब खानखान और खराब स्लीपिंग पैटर्न लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा हो गया है।
ब्लड प्रेशर वह मापक होता है जो दर्शाता है कि खून का प्रवाह किस गति से हो रहा है। हाई ब्लड प्रेशर इसीलिए एक गंभीर समस्या है क्योंकि इसमें आपका हार्ट सामान्य से ज्यादा तीव्र गति से काम करने लगता है। ऐसे में हार्ट स्ट्रोक या किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ब्लड प्रेशर के उच्चतम स्तर को सिस्टोलिक और निम्नतम स्तर को डाईस्टोलिक कहा जाता है। एक सामान्य स्वस्थ इंसान का ब्लड प्रेशर 120/80 होना चाहिए।
अपने देश में इस समय हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रति दिन बढती ही जा रही है और इसलिए सरकार इससे बचने के तमाम जागरूकता अभियान भी चला रही है।

हाई ब्लड प्रेशर मुख्य रूप से स्मोकिंग, मोटापा या डाइट में ज़रूरत से ज्यादा नमक के सेवन के कारण होता है।
अदरक हाई ब्लड प्रेशर से निजात दिलाने में काफी असरदार मानी जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप घर पर ही अदरक का इस्तेमाल कैसे करें।

1) अदरक और हल्दी की चाय :
हल्दी में मौजूद कर्कुमिन नामक यौगिक रक्त नलिकाओं को रिलैक्स करता है जिससे ब्लड प्रेशर अपने आप ही सामान्य हो जाता है।
सामग्री:
एक ग्रीन टी बैग,
एक चम्मच अदरक का जूस
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच शहद
बनाने की विधि :
एक कप उबलते पानी में ग्रीन टी बैग डालें।
अब उसमें अदरक का रस और हल्दी डालें
इसके बाद इसमें शहद मिलाकर पियें।

2) अदरक, चुकंदर, सेलेरी और सेब का जूस : यह मिश्रण हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बिल्कुल जादू की तरह असर करता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड खून की नलिकाओं को ढीला करने में मदद करते हैं वहीँ सेलेरी में मौजूद पोटैशियम शरीर से अतिरक्त सोडियम की मात्रा को बाहर निकालने में मदद करता है।
सामग्री :
आधा इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
एक चुकंदर
एक सेब
4 सेलेरी की डंठल
बनाने का तरीका : सबसे पहले अदरक, चुकंदर और सेब को छील लें
अब इसमें सेलेरी की डंठल डालकर सबको अच्छे से ब्लेंड कर लें।
अब मिश्रण को छननी से छान लें।
अब इस जूस को रोजाना पियें।

3) अदरक और इलायची :
कई शोधो में इस बात कि पुष्टि हुई है कि इलायची के सेवन से हाइपरटेंशन के लक्षणों में कमी आती है। इसके साथ जब आप अदरक मिलाते हैं तो यह और ज्यादा असरदार हो जाता है।
सामग्री:
एक चम्मच इलायची के दाने
2-3 चम्मच कूटी हुई अदरक
एक चम्मच ब्लैक टी
एक कप पानी
बनाने की विधि : एक कप पानी में इन सभी चीजो को डालकर कुछ देर तक उबालें।
अब इस चाय को अच्छे से छान लें
अब इसमें शहद डालकर इसका सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
