Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर बहुत ज्यादा चिंता और घबराहट लगती है तो खाएं ये आहार
तनाव को पूरी तरह से दूर करना है तो आपको अपने खान पान पर काफी ध्यान देना होगा। आइये जानते हैं तनाव को कैसे दूर करें।
यहां हम आपको कुछ बेस्ट फूड के बारे में बता रहे हैं जो आपके तनाव को कम कर देंगे। अगर आपको इन दिनों कोई बात बहुत सता रही है और आपको लगातार चिंता हो रही है ताे आप इन फूड का सेवन करें।
हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी तनाव होता ही है जो कि स्वाभाविक क्रिया है लेकिन इसकी वजह से स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
डॉक्टरों की राय है कि ऐसे समय में व्यक्ति को अच्छा खाना चाहिए ताकि उसका शरीर बूस्ट हो सकें। डालिए इन बेस्ट फूड पर एक नज़र:

1. अलसी:
अलसी में ओमेगा-3 होता है जो ब्रेन में सेरोटिन की मात्रा बढ़ाता है।

2. दही:
दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो आपके ऐसे हारमोन को बूस्ट कर देता है जिससे मन खुश होने लगता है।

3. सॉल्मन:
यह एक प्रकार की फिश होती है जिसमें ओमेगा-3 बहुतायत में पाया जाता है। इसमें ब्रेन को बूस्ट करने वाले कई तत्व होते हैं। साथ ही व्यक्ति में तनाव और अवसाद भी कम हो जाता है। इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है।

4.स्ट्राबेरी:
ये देखने में ही इतनी आकर्षक होती है कि आपका मन खुश हो जाता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी काफी अच्छी मात्रा में होता है जो तनाव को दूर भगा देता है।

5. शकरकंद:
शकरकंद में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो नर्व को शांत कर देता है। साथ ही ब्रेन सेल्स को पोषित करता है।

6.पालक:
पाल में आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसमें मिनरल्स भी होते हैं जो हारमोन को स्त्रावित करते हैं जिससे आपका मन अच्छा हो जाता है।

7. अंडे:
अंडे में प्रोटीन और ट्रायोफोटॉन होता है जो तनाव को दूर भगा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
