Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
सर्दियों में शरीर गर्म रखने के लिये जरुर खाएं ये 8 स्नैक
सर्दी का नाम सुनते ही आपके मन में और शरीर में ठंड की एक लहर दौड़ जाती है। यह एक ऐसा मौसम है जिसमें अनेक बीमारियों जन्म लेती है। अगर इस मौसम में आप ने जरा सा भी ध्यान नही दिया तोइससे आपके सेहत में फर्क पड़ जाता है। जिससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी आम समस्या आ जाती है।
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में किसके पास इतना समय है कि वह बीमार पड़े और बिस्तर पकड़े। तो इसलिये जरुरी है कि आप अपने खान-पान में कुछ ऐसा बदलाव करें जिससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहें। इन दिनों शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा पड़ जाता है और शरीर में उतनी एनर्जी और हीट नहीं रह जाती है जितनी की गर्मी में होती है।
सर्दियों में डीप फ्राइड स्नैक खाने के बजाए कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक खाइये, जिससे शरीर को गर्माहट मिले और पेट लंबे समय तक भरा रहे। इसके साथ ही सर्दियों में वजन भी बढने लगता है इसलिये आज हम आपको
कुछ ऐसे देसी स्नैक बताएंगे जो आपको सर्दियों में हेल्दी रखेंगे।

1. तिलपट्टी
तिलपट्टी गुड़ और तिल को मिला कर बनाई जाती है, जो कि शरीर को गर्मी पहुंचाती है। गुड़ में आयरन की मात्रा अधिक होती है। यह सर्दियों के लिये सबसे बेहतरीन नाश्ता है और इसे खाने स वजन भी कम होता है। सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे, प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स और कार्बोहाइट्रेड आदि।

2. गोंद का लड्डू
यह गोंद का लड्डू राजस्थान में खासतौर पर बनाया जाता है। इस लड्डू से ना आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि गर्मी भी प्राप्त होगी। रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाइये और सर्दी में अपने आप को स्वस्थ रखिये। गोंद के लड्डू शरीर को नियमित तापमान में बनाएं रखता है, इस लड्डू में पड़ने वाले चमत्कारी जड़ी बूटियां जैसे कालीमिर्च, सौंठ, अश्वगंधा, और बूरा, पीपल, शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ मस्तिष्क को तेज बनाने में सहायक होते है।

3. चिक्की
यह तो बाजार में आराम से मिल जाती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं और स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। इनमें ढेर सारा कैल्शियम, आयन और विटामिन होता है। इसे बनाने के लिये ढेर सारी मूंगफली और गुड की आवश्यकता होती है। इसे खाने से शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलती है और शरीर में गर्मी आती है।

4. सिनामन कुकीज़
अगर आपको गुड़ से एलर्जी होती है तो आप सिनामन कुकीज़ खा सकते हैं। आप अपने घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं, जिसमें वाइट शुगर, मैदा दालचीनी बेकिंग पावडर, नमक, बटर, अंडे और वेनिला एसेंस होता है। सर्दियों के लिये सिनामन काफी अच्छा माना जाता है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है, मोटापा घटाता है और शरीर में गर्माहट लाता है।

5. रोस्टेड नट्स
इनमें ढेर सारा प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन-मिनरल्स पाए जाते हैं जो, आपकी सेहत के लिये अच्छे माने जाते है। काजू में विटामिन ई होता है जो कि एंटी एजिंग गुणों से भरा होता है इसलिये इससे स्किन ग्लो करती है। वहीं मूंगफली में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि पेट को लंबे समय तक भरे रहते हैं। इन्हें अगर रोस्ट कर के खाया जाए तो शरीर को गर्मी मिलती है।

6. अंडे
एक बड़े अंडे में लगभग 70 कैलोरी होती है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है। आयरन से भरपूर होने के नाते इससे आपको सभी आवश्यक अमीनो एसिड मिलते हैं। इसे खाने से आपको इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। आप चाहें तो इसे उबाल कर खाएं या फिर पैन में तोड़ कर डालें और ऊपर से ढेर सारी हरी सब्जियां काट कर डालें और खाएं।

7. फल और सब्जियां
इन दिनों संतरे और अमरूद काफी ज्यादा मिल रहे हैं, तो क्यों ना इसे ही खाया जाए। फलों में ढेर सारा विटामिन सी और विटामिन ए पया जाता है। इससे इम्यूनिटी बढती है, आंखों की रौशनी तेजी होती है और स्किन में निखार आता है। इसके साथ ही फल और सब्जियां खाने से कालेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है, बेली फैट कट होता है और रात को अच्छी तरह से नींद भी आती है।

8. रोस्ट अलसी के बीज
एक चम्मच अलसी में करीब 1.8 ग्राम ओमेगा-3 पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं। सर्दी के मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाला भोजन करना बहुत जरूरी है इसलिये अलसी उसमें बेस्ट मानी जाती है। इसे खाने के लिये केवल अलसी को भून लें और उसका पावडर बना लें। फिर इसमें गुड़ का पावडर और कुछ मेवे मिला लें। यह बिल्कल पंजीरी जैसी हो जाएगी और फिर इसे जब मन करे तब खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
