Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सुबह वर्कआउट करने के बाद बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
खुद को सभी तरह की बीमारियों से बचाने और फिट रहने के लिए यह ज़रूरी है कि आप रोजाना सुबह वर्कआउट करें। इसे अपने डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं और इसके साथ अपनी डाइट में भी हेल्दी चीजों सेवन करें।
आपको बता दें कि अगर आप वर्कआउट करने के बाद हेल्दी चीजें नहीं खायेंगे तो इससे आपकी सारी मेंहनत पर पानी फिर सकता है। इसलिए वर्कआउट के बाद कभी भी बर्गर, पिज़्ज़ा जैसे जंक फ़ूड या कोल्ड ड्रिंक का सेवन ना करें।

वर्कआउट के बाद शरीर थक जाता है और ऐसे समय में शरीर को ऐसी चीजों की ज़रूरत ज्यादा रहती है जिन्हें खाने से खोयी हुई एनर्जी वापस मिल सके। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं।

केला :
केले में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इसे खाने से बहुत ज्यादा एनर्जी हासिल होती है। इसे खाते ही थकी हुई मांसपेशियों में जैसे जान आ जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और मिनरल की मात्रा भी बहुत अधिक होती है जिस वजह से इसे परफेक्ट वर्कआउट स्नैक माना जाता है।

बादाम :
बादाम में कॉपर, मैगनीज, रिबोफ्लेविन और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है जिस वजह से इसे वर्कआउट के बाद खाने से शरीर को सारे ज़रूरी पोषक तत्व एक ही बार में मिल जाते हैं। इसमें मौजूद मैगनीज और कॉपर पूरे शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं और खराब टोक्सिन को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

उबले अंडे :
अगर आप डेली वर्कआउट कर रहे हैं तो आप को अपने दिन की शुरुवात ही उबले अण्डों से करनी चाहिये। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी और विटामिन डी की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि सुबह नाश्ते में इसे खाने से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है। हडियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी इसे रोजाना खाना बहुत ज़रूरी है।

ब्रोकली :
हरी सब्जियों को अपनी रोजाना की डाइट में ज़रूर शामिल करें क्योंकि इसे खाने से वर्कआउट के बाद होने वाली थकान कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है। वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए हरी सब्जियों में ब्रोकली सबसे उपयुक्त है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं।

स्प्राउट्स:
शरीर में एनर्जी लेवल अधिक बनाये रखने के लिए रोज एक कटोरी स्प्राउट्स ज़रूर खाएं। इसमें विटामिन, एंजाइम, मिनरल्स और प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इसे खाते ही बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ जाता है और आपकी थकान मिट जाती है। इसके अलावा इन्हें खाने से आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है।

फ्रूट सलाद :
आप फ्रूट सलाद को एक टाइम के आहार के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स की अधिक मात्रा ना सिर्फ एनर्जी लेवल बढ़ाती है बल्कि आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करके यह आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाती है। इसलिए रोजाना फ्रूट सलाद में एक चम्मच शहद डालकर खाएं और फिट रहें।



Click it and Unblock the Notifications
