Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
इस फैट कटर ड्रिंक को पी कर लोग घटा रहे हैं (10 Kgs) तक वजन, जानें इसे बनाने की पूरी विधि
बहुत से लोग जो जिम भी जाते और डायटिंग भी करते हैं, अगर वे एक बार के लिये डायटिंग छोड़ दें तो उनका वेट तुरंत ही गेन होने लगता है। लेकिन आपको समझना होगा कि वेट लूज़ करने के लिये डाइट को हमेशा फॉलो करना ही पड़ेगा। अगर आप को वेट लॉस करने में परेशानी आ रही है और ये बढ़ता घटता जा रहा है तो चिंता ना करें। आज हम आपके लिये ले कर आएं हैं अमेजिंग फैट कटर ड्रिंक। लेमन डिटॉक्स डाइट: 10 दिनों में सुस्त लोग भी घटा सकते हैं चर्बी

जी हां, यह एक ऐसा ड्रिंक है जिसे अगर नियमित पिया जाए तो यह आपका 10 किलो फैट कट कर देगा। इसे पढ़ने के बाद आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन जब आप इस ड्रिंक की सामग्रियां पढ़ेंगी तो जरुर यकीन करेंगी।

फैट कटर की रेसिपी
इस फैट कटर में एलोवेरा, नींबू, अदरक और शहद है।

एलो वेरा के फायदे
एलो वेरा अपने मेडिकल प्रॉपर्टी की वजह से जाना जाता है। यह आराम से आपका वजन कम कर सकता है। इसमें ढेर सारी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हैं, जिसमें से 75 एक्टिव विटामिन्स और मिनरल्स हैं। इसमें आपको अमीनो एसिड और फैटी एसिड मिलेगा। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है वह मेटाबॉलिक रेट को हाई कर देता है, जिससे वेट लॉस का प्रोसेस बड़ी तेजी से होने लगता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालता है और पाचन क्रिया बढाता है।

नींबू के फायदे
इस ड्रिंक में नींबू भी मिलाया जाता है। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह शरीर में जमे फैट को ब्रेक डाउन करता है और बॉडी फैट को एनर्जी में बदलता है।
अदरक
अदरक, शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढाता है जिससे वेट लॉस करने में मदद होती है। यह पाचन क्रिया में भी मदद करता है और पेट को हेल्दी रखता है।

शहद
शहद अपनी मिठास से इस ड्रिंक को मीठापन देता है। साथ ही यह फैट भी बर्न करने में मदद करता है और फैट को एनर्जी में बदलता है।
ड्रिंक बनाने के लिये सामग्री-
- पानी- 1 गिलास
- एलो वेरा जूस- 2-3 टीस्पून
- नींबू जूस- 1 टीस्पून
- अदरक पावडर - 1 टीस्पून
- शहद - 1 टीस्पून
बनाने की विधि-
- 1 गिलास पानी ले लें और उसमें 2-3 टीस्पून एलो वेरा जूस मिला लें।
- फिर उसमें ½ नींबू या 1 टी स्पून नींबू का रस मिलाएं। इसके साथ ही इसमें 1 टी स्पून अदरक पावडर भी मिला लें।
- अब 1 चम्मच शहद मला कर पानी को चला लें।
- आपका फैट कटर ड्रिंक तैयार है। इसे सुबह खाली पेट पिएं।
इस रेसिपी को आप रोजाना यूज़ करें जिससे आपका फैट खतम हो जाए।

फैट कटर रेसिपी 2
ऐसे कुछ ही लोग होंगे जिन्हें खीरा खाना पसंद नहीं आता होगा। यहां तक कि खीरे को लोग सलाद के रूप में भी खाते हैं। खीरा फैट को बर्न करने में काफी असरदार होता है, इसमें ढेर सारा पानी होता है और कैलोरी में भी लो होता है। इसलिये आज हम खीरे से ही बने फैट ड्रिंक को आपके साथ शेयर करेंगे। इस फैट कटर ड्रिंक को रोज रात में सोने से पहले पिएं और आप पाएंगे कि आपका पेट धीरे धीरे अंदर चला जाएगा।
फैट कटर ड्रिंक बनाने की विधि-
- 6 कप पानी
- 1 लंबा खीरा, स्लास में कटा हुआ
- 1 टीस्पून घिसी अदरक
- 1 नींबू, स्लाइस
- 1/3 कप पुदीने की पत्तियां

कैसे बनाएं यह ड्रिंक
- एक साफ कांच के जार में पानी भरें।
- फिर उसमें ऊपर दी गई सभी सामग्रियां मिलाएं और रातभर के लिये फ्रिज में रख दें। इससे सारी सामग्रियां अपने अर्क को पानी में छोड़ देंगी और पानी पौष्टिक बन जाएगा।
- अब इस ड्रिंक को ठंडा सर्व करें या फिर खुद पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
