Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
खाने पीने से जुड़ी इन आदतों की वजह से नहीं आती है नींद
इस देश में लगभग आधे से ज्यादा लोग पर्याप्त मात्रा में ना सोने की वजह से परेशान हैं। उनमें से बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें ये नहीं पता कि उन्हें कितना खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए, जोकि पर्याप्त नींद ना लेने का एक बहुत बड़ा कारण है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह पाया है कि जो लोग 5 घंटे या उससे कम सोते हैं उनका वजन 7 घंटे सोने वाले लोगों की तुलना में लगभग 30 पौंड बढ़ जाता है।
हमारा बाहर का जंक फ़ूड आदि का सेवन करना ही हमारी पर्याप्त नींद को बाधित करता है जिसकी हमें बहुत जरुरत होती है। स्टडी के अनुसार जो लोग ज्यादा मात्रा में शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट लेते हैं वो बहुत देर से सोते हैं और रात में सोते समय बीच बीच में अक्सर उठ भी जाते हैं।

अनहेल्दी फैट का इस्तेमाल करना आपके शरीर पर नाकारात्मक प्रभाव डालता है और आपकी सोने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इन चीजों के ज्यादा सेवन से आप उन चीजों से दूर हो जाते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप कम सोते हैं तो आपके लिए जंक फूड्स से दूर रहना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसकी वजह से आप साल्टी, शुगरी और फैटी फूड्स खाने के लिए लालायित रहते हैं।
जब आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं तो आपकी शरीर आपको ज्यादा कैलोरी खाने के लिए उकसाती है जिसमे से बहुत कम कैलोरी ही ख़त्म हो पाती है। अच्छा और हेल्दी खाना आपके शरीर को बढ़िया न्यूट्रीयेंट्स देता है जिससे आप अच्छी नींद लेते हैं और स्वस्थ रहते हैं।

रिसर्च में यह पाया गया है कि जो लोग पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लेते हैं जोकि अंडे, मशरूम और मछलियों में पाया जाता है, उन्हें दूसरों की तुलना में 33% कम नींद की समस्या रहती है। ट्यूना और सालमन जैसी मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड आपको अच्छी नींद देने में सहायक होत्ता है।
आपकी शरीर मैग्नीशियम और पोटेशियम पर निर्भर रहती है जो आपके मसल्स को रिलैक्स करते हैं और आपको अच्छी नींद आती है। आपके द्वारा खाया जाने वाले हेल्दी पदार्थ में कैल्शियम पाया जाता है जो मेलाटोनिन हॉर्मोन बनाता है जो अच्छी नींद के लिए जरुरी होता है।

जो लोग अपने खाने पीने में फाइबर ठीक मात्रा में लेते हैं या जो लोग सोने से लगभग 2 घंटे पहले स्नैक्स आदि लेते हैं उन्हें बहुत अच्छी नींद आती है। टार्ट चेरी जूस, अखरोट, अनाज से बने हुए टोस्ट, 8 औंस कम फैट वाला दूध और एक कप चामोमाइल चाय आपके लिए अच्छा स्नैक्स के ऑप्शन होते हैं।
अगर आपको अच्छी नींद लेनी है जिससे आप स्वस्थ रह सकें तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ सुधार लाना होगा क्योंकि हेल्दी खाने से आपको सारे विटामिन मिलेंगे जो आपके लिये जरुरी होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
