Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जानें, कौन से नट्स खाने चाहिये किस टाइम?
नट और बीजों को स्नैक्स के रूप में करने के लिये सबसे अच्छा माना जाता है। दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हमारे शरीर के लिये मेवों के बारे में बड़े बड़े शोध किये हैं।
हेल्दी फूड की बात करें तो मेवों का कोई जवाब नहीं है। अगर आप सोंचते है कि मवों में फैट होता है तो आप बिल्कुल सही हैं, लेकिन ये फैट हमारे शरीर के लिये काफी उपयोगी माना जाता है।
इसमें मौजूद कैलोरीज़ हमारे शरीर दृारा उपयोग कर ली जाती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। नट्स में लोहा, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे विभिन्न मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन्स, फाइबर और फैट होते हैं, जो कि ओमेगा 3 फैटी एसिड और अनसैचुरेटेड फैट के रूप में पाए जाते हैं।

ये फैट्स हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। इनमें मौजूद मिनल और विटामिन हमारे शरीर को अलग अलग काम करने के लिये शक्ति देते हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि मेवे हमारे शरीर के लिये कितने अच्छे होते हैं, लेकिन सीमा से ज्यादा खाने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
ऐसे मेवे जिनमें ढेर सारा मिनरल और विटामिन पाया जाता है, उन्हें आप सुबह खाइये और वे मेवे जो पाचन में मिदद करते हैं, उन्हें रात मे खाइये। आइये अब जानते हैं कि कौन से मेवे हमें किस समय खाने चाहिये।

1) सुबह:
बादाम
दिन का समय हमारे लिये काफी बिजी होता है क्योंकि उस दौरान हमारे सिर पर काफी काम रहता है। इस दौरान बहुत से लोग बादाम को नियमित रूप से खाना पसंद भी करते हैं। बादाम में विटामिन ई, राइबोफ्लेविन और मैगनीज़ होता है जो इम्यून सिस्टम को काम करने में मदद करते हैं और शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।
इससे हमारी बॉडी की कंडीशन अच्छी बनी रहती है इसलिये बादाम को हमेशा दिन में खाने की सलाह दी जाती है। आपको इसे खाने से पहले रात में कुछ बादाम को भिगो देना चाहिये और फिर उसे छील कर दिन में खाना चाहिये। एक्सपर्ट बताते हैं कि हमें रोज़ 10 भिगोए हुए बादाम खाने चाहिये।

2) शाम
काजू और पिस्ता
काजू वसा में समृद्ध हैं जो आपको तत्काल ऊर्जा प्रदान करेगा। वे मुंह में बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देते हैं और दाँत की सड़न को रोक देते हैं। इसमें मैंगनीज होता है जो रक्तचाप और मांसपेशियों की थकान दूर करने में मदद करता है।
दूसरी तरफ पिस्टा हार्ट के लिये बेहद स्वस्थ होता है। इन दोनों मेवों को शाम को ही खाना चाहिये क्योंकि इसमें मौजूद वसा आपके ऊर्जा को बढ़ावा देगी और आपकी सहनशक्ति में बढाएगी, जो आपको निश्चित रूप से एक कठिन दिन के बाद आवश्यकता होगी।

3) रात
अखरोट, मुनक्का और खजूर
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। मुन्नके में डाइट्री फाइबर होता है। ये तीन मेवे पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करते हैं। बहुत से लोंगो को पता नहीं होता है कि अखरोट कब खाने चाहिये? शाम को या फिर सुबह। लेनिक इसको खाने का बेस्ट टाइम होता है रात में।
ये मेवे आपको कब्ज से राहत दिलाएंगे। इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिससे रात भर आपकी स्किन और बॉडी की टिशू रिपेयर होंगी। इसलिये इसे रात में खाना सबसे बेहतर होगा।
दो मुनक्के के साथ 1 खजूर और 3-4 अखरोट को रात में खाने से आपको बेस्ट रिजल्ट दिख सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications