Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
हेल्दी और फिट रहने के लिए इन्हें खाना न भूलें
क्या आपके आहार में यह जरुरी आहार संबंधी समूह मौजूद है, क्या आप इसके बारे में अवेयर? आइए जानते है एक संतुलित आहार में क्या-क्या होना चाहिए?
डाइट को हेल्दी बनाएं रखने के लिए और पोषण को बेहतर तरीके से समझने के लिए हम भोजन को 5 समूहों में विभाजित कर सकते हैं।
अगर आप सुनिश्चित है कि करते हैं कि आपके भोजन में ये सभी समूह मौजूद हैं तो आपका आहार संतुलित है। भोजन में किसी भी समूह का खाद्य पदार्थ न होने से उस समूह से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों से आप वंचित रह सकते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए अनेक प्रकार के स्वस्थ भोजन की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा, यदि आपकी प्लेट में सभी समूह उचित मात्रा में हैं तो आपको वज़न कम करने के लिए अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं है।

फल
सभी फल सभी रूपों में (सूखे या डिब्बाबंद) इस समूह में आते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए फल आपके दैनिक जीवन का एक हिस्सा होना चाहिए। प्रतिदिन दो कप फल आपको लेने चाहिए, यद्यपि यह आपकी उम्र और एनर्जी लेवल पर निर्भर करता है। फलों में विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं।

सब्जियां
सभी सब्जियां और उनके रस इस समूह में आते हैं। हरी सब्जियां सबसे अच्छी होती हैं और उनके बाद नारंगी, लाल और स्टार्चयुक्त सब्जियां। मटर और बीन्स भी इसी समूह में आते हैं। सभी प्रकार की सब्जियां खाना आवश्यक होता है। हमें प्रतिदिन लगभग 2-3 कप सब्जियां लेनी चाहिए। यहां तक कि अपनी प्लेट अनाज की बजाय फलों और सब्जियों से अधिक भरना बेहतर होता है। सब्जियों में विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं।

अनाज
गेहूं, चावल, जई, क्वीनो , पास्ता, मूसली आदि इस समूह में शामिल हैं। परिष्कृत अनाज की तुलना में साबुत अनाज बेहतर होते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भपूर और उर्जा का प्रमुख स्रोत होते हैं। महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 3 कप और पुरुषों को 4 कप पके हुए अनाज लेने चाहिए। 3-4 कप से अधिक अनाज लेने पर आपका पेट निश्चित रूप् से मोटा दिखाई देने लगेगा। 50 की उम्र के बाद पुरुष और महिलाएं दोनों थोड़ा कम अनाज ले सकते हैं।

प्रोटीन
अंडे, मछली, मीट, समुद्री भोजन, मेवे, बीन्स और बीज इस समूह में शामिल हैं। चूंकि, प्रोटीन हमारे शरीर में बिल्डिंग ब्लॉ हैं, इसलिए आप इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। यदि आप मांसाहारी हैं तो आप पतला मांस ले सकते हैं। यदि आप महिला हैं तो प्रतिदिन 125ग्राम प्रोटीन और यदि पुरुष हैं तो 150 ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करें।

कैल्शियम
प्रदान करने के कारण डेयरी उत्पाद महत्वपूर्ण हैं। यदि आप लैक्टोस सहन नहीं कर पाते हैं तो आपको पादप स्रोत से कैल्शियम लेना चाहिए। लेकिन, फिर भी दही और दूध अनेक पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं। प्रतिदिन कम से कम एक कप दूध और एक कप दही अवश्य लेना चाहीए।

पानी
हालांकि, पानी भोजन नहीं है, फिर भी इसे यहां इसलिए शामिल किया गया है ताकि आपको शरीर को हाइड्रेट करने के महत्व के बारे में याद कराया जा सके। पानी के बिना ऊपर दिए गए सभी भोजन आपके लिए लाभदायक नहीं हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications