Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या है निया शर्मा की हॉट एंड फिट बॉडी का राज़
आइस स्टेकिंग और ड्राइविंग को पसंद करने वाली यह लड़की, अपनी सेहत को लेकर बेहद संजीदा है और हमें इनसे स्वास्थ्य को लेकर प्रेरणा लेनी चाहिए।
निया शर्मा का नाम इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। ये नाम अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। निया शर्मा को ब्रिटिश आधारित ईस्टर्न आई न्यूज़पेपर के द्वारा एशिया की 50 सुंदर महिलाओं की सूची में तीसरे नम्बर पर हैं।
इस सुंदर बाला ने, खूबसूरती के मामले में आलिया और कैट्रीना को भी पछाड़ दिया है। आइस स्टेकिंग और ड्राइविंग को पसंद करने वाली यह लड़की, अपनी सेहत को लेकर बेहद संजीदा है और हमें इनसे स्वास्थ्य को लेकर प्रेरणा लेनी चाहिए।
निया का शरीर, बेहद सुडौल है जो हर लड़की की ख्वाहिश होती है। अगर आप भी निया शर्मा की भांति अपने शरीर को मेटेंन करना चाहती हैं तो उनके रूटीन और लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं निया शर्मा की फिटनेस को लेकर कुछ बातें:

निया का वर्कआउट-
हम सभी चाहते हैं कि हम दुबले और फिअ रहें लेकिन इसके लिए सही प्रयास बहुत ही कम लोग करते हैं। कैटवॉक करना और बॉडी को मेंटेन करना कोई हंसी मजाक नहीं है बल्कि आपको अपनी बॉडी पर काफी वर्कआउट करना होता है। निया ने इन्हीं सारी बातों को काफी ध्यान में रखा।

जिम जाना नहीं है पसंद
निया को मिठाई पसंद नहीं है और उन्होंने शरीर को फिट रखने के लिए जिम भी नहीं गईं। ये मानना थोड़ा मुश्किल है कि बिना जिम में गए कोई इतनी अच्छी बॉडी कैसे रख सकता है लेकिन निया ने ये सब कर दिखाया।

खान पन पर ध्यान देती हैं
इस बारे में निया का कहना है कि '' मैंने जिम जाने से ज्यादा अपने आप पर ध्यान देना शुरू किया। मैंने खुद के खान-पान पर ध्यान दिया और योगा किया। इसके अलावा, मैंने डार्क चॉकलेट और जंक फूड से भी दूरी बनाई। इस दौरान मैंने घर का खाना ही खाना पसंद किया, कई बार ये बोरिंग भी लगता है लेकिन ये स्वच्छ और पाच्य होता है। ''

निया की खुराक
निया के फिट शरीर के पीछे उनकी नियंत्रित खुराक है। वो मानती हैं कि उनकी खुराक व खान-पान की वजह से ही उनके बाल और त्वचा में चमक बनी हुई है। इस रैंक को हासिल करने के बाद उन्हें अच्छे खान-पान का मतलब समझ में आ गया है, साथ ही वो अपने लाइफस्टाइल से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

डाइट प्लान फॉलो नहीं करती
अपने वर्कआउट रूटीन के मुताबिक, वो कभी भी कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हैं लेकिन जितना भी संभव हो चॉकलेट और जंक फूड से दूर रहती हैं। साथ ही वह पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं और घर पर बना भोजन ही करती हैं। प्रोटीन को शरीर में पर्याप्त मात्रा में बनाएं रखने के लिए वो अंडे का सेवन करती हैं। वो चपाती के बजाय रोटी खाना ज्यादा पसंद करती हैं।

घर का सादा भोजन ही सबसे बेस्ट
इस बारे में निया फिटनेस मंत्र देती हैं कि घर का सादा भोजन ही सबसे बेस्ट होता है। इससे आपका पेट भी भर जाता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। साथ ही समस्त पोषक तत्व भी पूरे हो जाते हैं।

कैफीन की लती नहीं
निया कैफीन की लती नहीं है वो चाय या कॉफी के बजाय दूध का सेवन करना पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
